WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ के युवाओं सुयश, पढ़ें दो गर्वित करने वाली खबरें एक साथ  |  सूडसर में 1 अप्रैल से हनुमान जयंती का दो दिवसीय मेला, आधी रात को होगी महाआरती  |  पढ़ें दो सामाजिक खबरें एक साथ  |  धर्मयात्रा में दिखा आपसी सौहार्द, सामाजिक सहभागिता का अनुठा नजारा  |  बीड़ भूमि पर कब्जे की कोशिश नाकाम: कालू रोड से हटाया अतिक्रमण, ‘सर्व समाज’ का बोर्ड भी उखाड़ा, देखें वीडियो  | 

फर्जीवाड़ा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, दिए जांच के आदेश

श्रीडूंगरगढ़ ONE 25 अक्टूबर 2025। क्षेत्र में खरीद के लिए टोकन जारी होने के साथ ही गिरदावरी में हुई गड़बड़ियां सामने आने के बाद विधायक ताराचंद सारस्वत का बयान भी सामने आया है। विधायक ने कहा कि क्षेत्र में कुल छह केंद्रो पर तुलवाई होगी जिसमें से पांच अतिरिक्त केंद्र किसानों की सुविधा के लिए इस बार नए खुलवाए गए है। वहीं कुछ असामाजिक तत्व मूंगफली तुलाई प्रक्रिया में गड़बड़ी करने की कोशिश कर रहे हैं। कई स्थानों पर जहाँ मूंगफली की फसल नहीं हुई, वहां भी गिरदावरी बनाए जाने की शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इस संबंध में शुक्रवार को ही जिला कलेक्टर और एसडीएम से वार्ता कर जांच के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि फर्जीवाड़ा करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा तथा फर्जी गिरदावरी बनाने वाले अधिकारियों पर भी कड़ी कार्यवाही की जाएगी। विधायक ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि वे मूंगफली तुलाई प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें, जिससे क्षेत्र के वास्तविक किसानों को उनका पूरा लाभ मिल सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़