WhatsApp Menu
NH-11 पर भीषण हादसा: कार-पिकअप की आमने-सामने टक्कर, 7 गंभीर घायल; लोगों ने बचाई जान, बाद में कार में लगी आग, देखें फ़ोटो और वीडियो  |  हाइवे पर एक कार व पिकअप भिड़े आमने सामने, लगी वाहनों में आग, आधा दर्जन से अधिक हुए घायल  |  98.50% के साथ वंशिका टॉपर, 98.33% चाहत और 98.17% पर रही प्रिया, टॉप 8 में 7 बालिकाएं, स्कूल में जश्न का माहौल  |  भारती निकेतन कॉलेज एंव फाउंडेशन द्वारा SAT-2026 को होगा आयोजन, कॉलेज के साथ कर सकेंगे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी।  |  श्रीडूंगरगढ़ में विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप, कोर्ट में परिवाद पेश  | 

प्लॉट को लेकर झगड़ पड़ा परिवार, बहू ने फैंके पत्थर, सास-ननद ने कर दी डंडे से पिटाई, वीडियो वायरल

श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE 24 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में आपसी झगड़ों के चलते सरेआम पिटाई करने के मामले बढ़ते जा रहे है। राह चलते लोगों द्वारा इन झगड़ें का दर्शक बनते हुए वीडियो बनाने एवं वायरल होने के मामले भी सामने आ रहे है। श्रीडूंगरगढ़ – गुंसाईसर रोड पर गौशाला के पास, लिखमीसर दिखनादा – राजेडू रोड पर रामदेवजी मंदिर के पास हुए झगड़ों के वीडियो तो वायरल हुए ही है, अब कस्बे के बिग्गाबास में हुए एक झगड़े का वीडियो वायरल हो रहा है। कस्बे के बिग्गाबास में करीब 5 दिन पहले भूखंड विवाद को लेकर एक परिवार आपस मे भीड़ गया एवं बहू ने अपनी सास एवं ननदों पर पत्थर फैंके और सास व ननदों ने मिल कर बहू की डंडे से पिटाई कर डाली। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस मामले में पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए दोनों पक्षो को शांति बनाए रखने के लिए पाबंद किया है। हालांकि इस मामले में दोनों ही पक्षों द्वारा कोई मामला दर्ज नहीं करवाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़