WhatsApp Menu
रूकवाई इनोवा गाड़ी, देशी शराब और बीयर बरामद की, आरोपी को गिरफ्तार किया  |  सुचिता लिखमादेसर और लिछमा लोडेरा के सरकारी स्कूलों की टॉपर, शत-प्रतिशत रहा परिणाम  |  श्रीडूंगरगढ़ के होनहार, जिन्होंने गौरवान्वित किया अंचल को देखें सभी प्रतिभाओं के फोटो और करें सराहना। भाग- 2  |  चैत्र चतुर्दशी को तोलियासर में उमड़े श्रद्धालु, मंदिर में भारी भीड़  |  प्रवेशार्थियों को मिलेंगे फीस छूट छात्रवृत्ति, ट्रॉफी, प्रशस्ति पत्र और उपहार, यहां देखें अपना रिजल्ट…  | 

प्रवेशार्थियों को मिलेंगे फीस छूट छात्रवृत्ति, ट्रॉफी, प्रशस्ति पत्र और उपहार, यहां देखें अपना रिजल्ट…

श्रीडूंगरगढ़ ONE 1 अप्रैल 2026। भारती निकेतन शिक्षण संस्थान में 29 मार्च को आयोजित मेगा ओलिंपियाड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। परीक्षा के टॉपर विद्यार्थियों को विद्यालय में प्रवेश लेने पर स्कूटी, टेबलेट, साईकिल उपहार में दिए जाएंगे। प्रवेश लेने पर कक्षावार टॉपर्स को प्रथम, द्वितीय, तृतीय रैंक तक फीस में भारी छूट दी जा रही है। रैंक 4 से 10 तक विशेष छूट दी जाएगी। परीक्षा में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को प्रवेश पर फीस में निश्चित छूट दी जाएगी। सभी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे। कक्षा टॉपर्स को ट्रॉफ़ी देकर सम्मानित किया जाएगा। विद्यार्थी नीचे दी गई लिंक में अपना परिणाम देखें और शीघ्र ही विद्यालय में संपर्क करें। 1 मार्च को ओलंपियाड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों का भी परिणाम जारी कर दिया गया है। सभी विद्यार्थी ओलंपियाड परीक्षा का लाभ लेने के लिए विद्यालय में आकर संपर्क करें। ओलंपियाड के माध्यम से प्रवेश प्रारंभ हो गए है।
बड़े शहरों के संस्थानों को टक्कर दे रहा भारती निकेतन, सुविधा व संसाधनों की उपलब्धता में शानदार।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। संस्थान द्वारा क्षेत्र से बाहर जा रहें विद्यार्थियों का पलायन रोकने के लिए सुविधा व संसाधनों की शानदार उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। नीट व आईटीआई जैसी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रसिद्ध शिक्षकों की टीम का चयन किया गया है। संस्थान के डायरेक्टर श्रीकृष्ण स्वामी ने बताया कि संस्थान में प्रवेश लेने पर कक्षा 1 से ही विशेष रूप से गुणवत्तापूर्ण शिक्षण कार्य अनुभवी एवं प्रशिक्षित अध्यापकों द्वारा दैनिक व वार्षिक प्लान बनाकर समयबद्ध रूप से करवाया जाता है। विद्यालय में बड़े शहरों में उपलब्ध संसाधनों से भी बेहतर सुविधाएं व संसाधन उपलब्ध करवाएं जा रहें है। फीस भी बड़े संस्थानों से कम रखी गई है ताकि गणवत्ता के साथ रियायती शिक्षण छात्रों को अपने घर के नजदीक मिल सके। विद्यालय में कक्षा कक्ष के शिक्षण के साथ कक्षा 3 से ही NEET IIT JET ICAR CA CS IAS RAS SSC BANK RAILWAY आदि अनेकों प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी विशेष अध्यापकों के दल द्वारा करवाई जा रही है। जिनका कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाता है। नियमित OMR Sheet पर अभ्यास करवाया जाता है। फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी, एग्रीकल्चर, कंप्यूटर की बड़ी और शानदार प्रयोगशालाएं हैं। एसी पुस्तकालय की सुविधा उपलब्ध है। वहीं संस्थान में विषय विशेषज्ञों की टीम है जो एक एक बच्चे का बायोडेटा खंगाल कर टॉपर निकालती है। स्कूल में खेल मैदान हैं, जिनमें सभी खेलों के प्रशिक्षित कॉच खेल प्रशिक्षण देते है। ये श्रेष्ठ खिलाड़ियों को राज्य स्तर व नेशनल तक ले जाते हैं। विद्यालय में शानदार हॉस्टल सुविधा उपलब्ध है। जिसमें अतिरिक्त स्टाफ द्वारा शिक्षण के साथ घर जैसा वातावरण व रहने खाने की सुविधा है। संस्थान में विद्यार्थियों को संस्कारवान बनाए जाने पर भी ध्यान दिया जाता है। समय समय पर मेगा सेमिनार का आयोजन किया जाता है, जिनमें मोटिवेशन के साथ आत्मविश्वास निर्माण की कार्यशाला लगाई जाती है। स्वामी ने बताया कि किसी भी बड़े शहर के बाहरी संस्थान में प्रवेश से पूर्व सभी विद्यार्थी एवं अभिभावक एक बार विद्यालय का अवलोकन जरूर करें। https://www.bhartiniketan.com/bsatresult

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़