श्रीडूंगरगढ़ ONE 1 मार्च 2026। गुसाईंसर बड़ा में स्थित क्षेत्र के प्रतिष्ठित आदर्श स्कूल उमावि में आगामी 5 मार्च, गुरूवार को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक विद्यालय प्रांगण में प्रतिभा खोज परीक्षा 2026-27 का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को नगद प्रोत्साहन राशि व छात्रवृत्ति दी जाएगी। विद्यालय स्टाफ द्वारा 1 अप्रैल को शुरू होने वाले सत्र की जोर शोर से तैयारियां की जा रही है।
स्कूल के निदेशक मूलचंद गोदारा ने बताया कि कक्षा 7वीं से 11वीं तक के बच्चे आवेदन कर सकते है। उन्होंने बताया कि विद्यालय द्वारा विषय विशेषज्ञों के साथ तैयारी कर बच्चे बोर्ड परीक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहें है। ये परीक्षा कक्षा 7वीं से 11वीं तक के विद्यार्थियों के लिए पूरी तरह से नि:शुल्क आयोजित होगी। परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप दी जाएगी। इस प्रतिभा खोज परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 5100 रूपए, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 3100 रूपए, तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले को 1100 रूपए तथा चौथे स्थान से 10वें स्थान तक रहने वाले विद्यार्थियों को 500 रूपए प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। वहीं 95% से अधिक अंक हासिल करने वाले बच्चों को 100 प्रतिशत छात्रवृत्ति दी जाएगी। वहीं 90% से अधिक अंक वाले विद्यार्थियों को 80%, तथा 85% से अधिक अंक वाले बच्चों को 50% और 75% से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को 20% तथा 65% से अधिक अंक लाने वाले बच्चों को 10% छात्रवृत्ति का लाभ दिया जाएगा। वहीं परीक्षा में कक्षा के अनुरूप स्तर से ही विषय विशेषज्ञों द्वारा पेपर बनाया जाएगा। परीक्षा में 7वीं व 8वीं के पेपर में विज्ञान व गणित के, 9वीं में विज्ञान गणित व सामाजिक, कक्षा 10वीं में सामाजिक व विज्ञान, कक्षा 11वीं में कला वर्ग में इतिहास व भूगोल, विज्ञान वर्ग में रसायन, जीव व भौतिक विज्ञान, कृषि विषय में कृषि विज्ञान, कृषि रसायन व जीव विज्ञान के प्रश्न पूछे जाएंगे। बड़ी संख्या में विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे वहीं विद्यार्थी इस प्रतिभा खोज परीक्षा में रजिस्ट्रेशन के लिए 9929671550, 9602342565 या 8529071550 के व्हाट्सएप पर अपना नाम, पिता का नाम, गांव का नाम, कक्षा व मोबाइल नबंर लिखकर भेज सकता है। गोदारा ने बताया कि गुसाईंसर बड़ा सहित आस पास के करीब 25 गांवो में स्कूल द्वारा आवागमन सुविधा भी उपलब्ध करवाई जा रही है।