श्रीडूंगरगढ़ उपखंड के गांव आड़सर की प्रतिभाशाली बेटी खुशी ने बाल संसद में प्रभावी प्रस्तुति दी और क्षेत्र का मान बढ़ाया। खुशी पुत्री प्रेमसिंह राजपुरोहित कक्षा 10 की छात्रा है। खुशी ने जयपुर में आयोजित बाल संसद में किशोरों व युवाओं की मानसिक समस्याएं उठाई। खुशी ने तनाव झेल रहें युवाओं के लिए तनाव प्रबंधन के प्रभावी सुझाव रखें, दिव्यांग बच्चों के हक की आवाज उठाई। उन्होंने स्कूलों को नो मोबाइल जॉन बनाने की बात कही। खुशी ने राजस्थानी व हिंदी भाषा का प्रभावशाली प्रयोग किया जिसके लिए मंत्री मदन दिलावर सहित सभी ने उनकी सराहना की। खुशी ने बताया कि बाल संसद का आयोजन सोमवार सुबह 11 बजे से दोपहर करीब 3 बजे तक हुआ और ये बेहद रोमांचक अनुभव रहा। खुशी गंगाशहर, बीकानेर में सेठ भैरूंदान करनाणी राजकीय बालिका विद्यालय में अध्ययनरत है। मंगलवार सुबह स्कूल के स्टाफ ने उनका सम्मान करते हुए बधाई दी। भाजपा नेता अनिल जोशी ने बालिका को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। जोशी ने किशोरी को क्षेत्र का गर्व बताया। आड़सर से खुशी के दादा जगदीश सिंह व ताऊ शिवरतन राजपुरोहित, सरपंच प्रतिनिधि शिव जोशी सहित अनेक मौजिज ग्रामीणों ने गर्व जताते हुए बालिका को बधाई दी। आप भी जरूर देखें व सुने पूरा वीडियो और बालिका की सराहना जरूर करें।