WhatsApp Menu
12 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  श्रीडूंगरगढ़ में ‘घर संसार स्टोर’ पर घरेलू सामान की सबसे किफायती रेंज, ग्राहकों को मिल रहे आकर्षक ऑफर  |  गली-गली गूंजे गणगौर के गीत, सज-धज कर युवतियों ने हर्षोल्लास के साथ निकाले घुड़ले।  |  अपनी तैयारी को दे विषय विशेषज्ञों के साथ सलेक्शन की दिशा, भारती कोचिंग एंड डफेंस एकेडमी में शुरू होगा कल से टारगेट बैच।  |  नाई की अगुवाई में सैन समाज का प्रतिनिधि मंडल मिला सीएम से, समाज हित में उठाई मांगे, ज्ञापन सौंप कर किया आग्रह।  | 

प्रतिदिन बाजार के बिगड़ रहें हालात, रेहड़ी संचालक व वाहन चालक आए सड़क पर

श्रीडूंगरगढ़ ONE 30 दिसंबर 2025। मुख्य बाजार के पुराने बस स्टैंड पर पालिका भूमि पर पालिका ने कब्जा कर लिया और इस स्थान को सार्वजनिक हित से पालिका के निजी हित में उपयोग शुरू कर दिया गया है। पार्किंग व्यवस्था का हल करने के चक्कर में की ये व्यवस्था नागरिकों के लिए बोझ बन गई है। जिससे प्रतिदिनि बाजार के हालात बदतर हो रहें है। इस स्थान पर लगने वाले रेहड़ी संचालक व वाहन चालक सड़क पर आ गए है। रेहड़ी मुख्य बाजार की सड़क पर होने से यातायात व्यवस्था चरमारा गई है और दिन अनेकों बार लगने वाले जाम से स्थानीय दुकान दार, राहगीर, व ग्राहक खासे परेशान हो रहें है। विभिन्न गांवो से आने वाले वाहन को भी पार्किंग स्थल पर खड़ा करने की बजाए लोग बाहर ही लगाकर अपने बाजार के काम निपटाने में लग जाते है। हालांकि पालिका प्रशासन की मंशा यहां से सभी वाहनों को हटाकर शुल्क सहित पार्किंग में खड़ा करवाने की है परंतु ये आमजन को मंजूर नहीं है। ये व्यवस्था कोढ़ में खाज हुई प्रतीत हो रही है, जिसमें पहले से बदतर हालात हो गए है। बाजार के व्यापारी जहां व्यवस्था सुधार की मांग कर रहें है वहीं ये व्यवस्था और बिगड़ जाने की बात कह रहें है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़