WhatsApp Menu
राजस्थान स्थापना दिवस पर संगोष्ठी 29 मार्च को  |  पढ़े एक साथ दो खास खबरें  |  आज शाम निकलेगी भव्य और दर्शनीय सवारी यात्रा, आप भी करें दर्शन  |  हाईटेक होगी छात्रों की सुरक्षा: इको भारत के स्मार्ट कैंपस अभियान की कमान ललिता शर्मा को  |  श्रीडूंगरगढ़ में ईद-उल-फितर: बड़ी ईदगाह में 8:30 बजे अदा हुई नमाज, गले मिलकर दी मुबारकबाद, देखें फ़ोटो  | 

पेस्टीसाइड जलाए वनक्षेत्र में, वन प्रेमियों में रोष, देखें श्रीडूंगरगढ़ से वीडियो

श्रीडूंगरगढ़ ONE 21 मार्च 2026। कालू रोड पर स्थित वनक्षेत्र में किसी अज्ञात द्वारा एक्सपाइयरी डेट के कीटनाशक बड़ी मात्रा में जलाए गए है। सुबह मौके पर पहुंचे आपणों गांव सेवा समिति के वनप्रेमी युवाओं ने इस पर रोष जताया है। समिति सदस्यों ने इससे वन क्षेत्र में विचरण करने वाले जानवरों को जीवन का खतरा बताते हुए कड़ी नाराजगी जताई व वन विभाग को सूचना दी है। सदस्यों ने बताया कि कीटनाशक जलाना पर्यावरण, वन्यजीवों और मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। इसके जहरीले धुंए और अवशेष निकलते है जो मिट्टी, पानी व हवा को दूषित कर देते है। सदस्यों ने कीटनाशक रसायनों को जलाने पर जुर्माना लगाए जाने व कानूनी कार्रवाई का प्रावधान होने की बात कहते हुए वन विभाग से कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़