WhatsApp Menu
श्री ओसवाल समाज श्रीडूंगरगढ़ का होली स्नेह मिलन: सूर्यास्त से पहले शुरू हुआ भोजन, 11 द्रव्यों की रखी मर्यादा  |  विज्ञान विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर, 7 मार्च से शुरू होंगे विभिन्न परीक्षाओं के टारगेट बैच, भारती ने बुलाई उच्च स्तरीय विषय विशेषज्ञ  |  बाइक पर सालासर बालाजी के दर्शन कर लौट रहें दो युवक कार से टक्कर से हुए घायल, पढें पूरी खबर।  |  शराब पीने के लिए रूपए देने से मना करने पर पीटा युवक को, दो नामजद सहित चार के खिलाफ लगाए आरोप  |  मंडी पहुंचा नया जौ, कई जिंसो में आज मंदी छाई, देखें श्रीडूंगरगढ़ मंडी से सभी जिंसो के “आज के भाव”  | 

पूर्व विधायक को भातृ शोक

श्रीडूंगरगढ़, 23 अगस्त 2025। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में आज शोक का माहौल है, क्योंकि पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया के छोटे भाई राजूराम महिया का निधन हो गया है। राजूराम महिया ने शनिवार सुबह 8 बजे अंतिम सांस ली।

राजूराम जी पिछले छह महीनों से कैंसर से जूझ रहे थे और बीकानेर में उनका इलाज चल रहा था। परिवार और शुभचिंतकों ने हर संभव प्रयास किया, लेकिन विधि को कुछ और ही मंजूर था।

राजूराम जी के निधन से महिया परिवार में गहरा दुख है। पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया भातृ शोक से पीड़ित हैं। बताया जा रहा है कि राजूराम जी अपने भाइयों में बहुत लोकप्रिय थे और उनका जाना परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

आज दोपहर 12 बजे उनकी अंतिम यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों और शुभचिंतकों के शामिल होने की संभावना है।

यह भी ज्ञात रहे कि महिया परिवार सात भाईयों का परिवार है, जिनमें से राजूराम जी सहित अब तक तीन भाई इस दुनिया से विदा ले चुके हैं। इस दुखद घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है और लोग महिया परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़