WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  बोर्ड में खराब प्रदर्शन से नाराज ग्रामीणों ने सुनाई स्टाफ को जमकर खरी खोटी  |  6:30 घंटे से सातलेरा में विद्युत आपूर्ति ठप, सूचना के बावजूद नहीं जागा विभाग  |  60 मुकदमों के हिस्ट्रीशीटर को MDMA मामले में जमानत, हत्या आरोपियों की चौथी याचिका फिर खारिज  | 

पूर्व विधायक किशनाराम नाई की पुण्यतिथि पर कल श्रद्धांजलि सभा, बड़ी संख्या में जुटेंगे लोग

मेमोरियल ट्रस्ट व कार्यकर्ताओं की तैयारियां तेज, नेशनल हाईवे स्थित केआर फार्म हाउस में सुबह 11:15 बजे होगा आयोजन

डूंगरगढ़ one 6 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। जननेता पूर्व विधायक स्वर्गीय किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को विशाल श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम किशनाराम नाई मेमोरियल ट्रस्ट एवं कार्यकर्ताओं के तत्वावधान में आयोजित होगा।

आयोजकों के अनुसार श्रद्धांजलि सभा में क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है। इसे लेकर ट्रस्ट सदस्यों व कार्यकर्ताओं द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।

श्रद्धांजलि सभा का आयोजन मंगलवार सुबह 11:15 बजे नेशनल हाईवे पर स्थित नेतोजी की बाड़ी (केआर फार्म हाउस) में किया जाएगा, जहां जननेता रहे पूर्व विधायक को श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे।

गौरतलब है कि पूर्व विधायक किशनाराम नाई का निधन गत वर्ष 7 अप्रैल 2025 को हुआ था। श्रीडूंगरगढ़ के कद्दावर जननेता के रूप में उनकी पहचान थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़