WhatsApp Menu
बीकानेर कलेक्टर बने निशांत जैन, पदभार संभालते ही बोले- सरकार की प्राथमिकताएं ही मेरी प्राथमिकताएं  |  19 वर्षीय युवती पैर फिसलने से पानी की कुंड में गिरी, डूबने से हुई मौत  |  साहित्य अकादमी का प्रतिष्ठित युवा पुरस्कार मिला, श्रीडूंगरगढ़ के युवा लेखक पूनमचंद को, पढें पूरी खबर  |  पूनरासर हनुमानजी मंदिर में बंटी बधाइयां, भक्तों ने गाया बाबा हैप्पी बर्थडे टू यू, केक टॉफी की सवामणी, सुबह हुई विशेष आरती  |  नवजात बालिका का नोंचा हुआ शव मिला, पुलिस को दी सूचना।  | 

पूनरासर हनुमानजी मंदिर में बंटी बधाइयां, भक्तों ने गाया बाबा हैप्पी बर्थडे टू यू, केक टॉफी की सवामणी, सुबह हुई विशेष आरती

श्रीडूंगरगढ़ ONE 2 अप्रैल 2026। क्षेत्र के प्रसिद्ध पूनरासर हनुमानजी मंदिर में रात 12 बजे प्रांगण हैप्पी बर्थ डे टू यू बाबा से गूंज उठा। उत्साही श्रद्धालुओं ने बाबा के जन्मोत्सव की बधाइयां बांटी। बैंगलोर निवासी व पूनरासर में सावित्री भवन के निर्माता गुप्ता परिवार के सदस्यों ने 11 किलो केक, 10 किलो पेड़े और 30 किलो टॉफियों की सवामणी का भोग बाबा को लगाया व सभी भक्तों को प्रसाद का वितरण किया। रात 12.1 बजे केक काटा गया। मंदिर परिसर में भक्ति का उल्लास उमड़ आया और भक्तों ने नाचते गाते धूमधाम से जन्मोत्सव मनाया। परिसर “आज यो अंगनो धन्य हुयो है, हनुमतजी रो जन्म होयो है भजन से.. भजन से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भजन कीर्तन में भी भाग लिया। रात भर मंदिर में रौनक छाई रही।
वहीं सुबह बाबा का दिव्य श्रृंगार किया गया। बाबा की विशेष पूजा आरती की गई। बड़ी संख्या में बीकानेर, श्रीडूंगरगढ़ व पूनरासर के श्रद्धालु आरती में शामिल हुए। मंदिर परिसर को रोशनी व फुलों से सजाया गया है। पूरे परिसर की भव्य सजावट की गई है। वहीं चैत्र पूर्णिमा के अवसर पर आज दूर दूर से श्रद्धालु मंदिर में पहुंचकर धोक लगाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़