WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  राधे कृष्णा महिला मंडल ने मनाया गणगौर उत्सव, संस्कृति जागरण का किया प्रयास।  |  भारतीय नववर्ष पर श्रीडूंगरगढ़ में निकलेगी भव्य प्रभात फेरी, तैयारियां प्रारंभ।  |  एनडीपीएस के आरोपी को मिली जमानत, एडवोकेट अनिल धायल ने की पैरवी  | 

पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में 94 पव्वे जब्त किए, एक अरोपी को पकड़ा एक भाग छुटा

श्रीडूंगरगढ़, 1 दिसंबर 2025। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ दो अलग-अलग कार्रवाइयों को अंजाम दिया। इन कार्रवाइयों में पुलिस ने कुल 94 पव्वे अवैध शराब जब्त की है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर हवालात में बंद कर दिया गया है, जबकि दूसरा आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहा।

पहली कार्रवाई रविवार शाम को हुई। एसआई रतनलाल के नेतृत्व में कांस्टेबल पुनित कुमार, नरेंद्रसिंह और अभिषेक गश्त पर निकले थे। घुमचक्कर पर उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि दरगाह रोड पर वन विभाग के इलाके में अवैध शराब बेची जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की और खेड़े मोमासर बास निवासी चंदू वाल्मिकी को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के पास से एक कट्टे में 46 पव्वे अवैध शराब बरामद की। पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच एएसआई ग्यारसीलाल को सौंप दी है।

दूसरी कार्रवाई शनिवार रात करीब 10 बजे हुई। एएसआई सुरेशसिंह अपनी टीम के साथ गश्त कर रहे थे। हाइवे पर हेमासर फांटा के पास उन्होंने पूनरासर निवासी राधेश्याम ब्राह्मण को अवैध शराब लेकर बेचने की फिराक में जाते हुए देखा। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने में सफल रहा। पुलिस ने मौके से एक कार्टून में 48 पव्वे शराब बरामद की है। इस मामले में भी आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच हैड कांस्टेबल बलवीरसिंह को सौंपी गई है।

पुलिस इन मामलों की गंभीरता से जांच कर रही है और फरार आरोपी की तलाश जारी है। इन कार्रवाइयों से यह स्पष्ट है कि श्रीडूंगरगढ़ पुलिस अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़