WhatsApp Menu
विधिक जागरूकता शिविर में विद्यार्थियों को दी कानूनी अधिकारों की जानकारी  |  16 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  आज की इवनिंग न्यूज एक्सप्रेस।  |  कोटा में जांगिड़ ब्राह्मण फाउंडेशन का प्रतिभा सम्मान समारोह, राज्यमंत्री रामगोपाल सुथार हुए शामिल  |  छात्रावास में होंगे कई निर्माण कार्य, कुश्ती दंगल का हुआ पोस्टर विमोचन।  | 

पुलिस कार्रवाई की दो खास खबरें पढें एकसाथ

अवैध शराब जबत की, आरोपी भाग छुटा।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। हैड कांस्टेबल भगवानाराम ने शुक्रवार रात करीब 9 बजे बॉम्बे कॉलोनी में अवैध देशी शराब के खिलाफ कार्रवाई की। भगवानाराम ने टीम सहित बॉम्बे कॉलोनी पहुंचे तो यहां मौजूद मोमासर बास निवासी नरेंद्र वाल्मिकी पुलिस को देखकर भाग छुटा। पुलिस ने आरोपी से 47 पव्वे देशी शराब जब्त की और उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल बलवीरसिंह को सौंप दी है।

शांतिभंग के आरोप में दो को पकड़ा।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। शुक्रवार शाम को उपनिरीक्षक रतनलाल ने दो अलग अलग कार्रवाइयों में झगड़ा फसाद करते हुए तीन जनों को पकड़ कर थाने पहुंचाया। रतनलाल ने बिग्गा निवासी श्यामलाल व रामकिशोर को तथा दूसरे मामले में मोमासर बास निवासी मुकेश कुमार को पकड़ा। तीनों को पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत पाबंद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़