WhatsApp Menu
जैतासर के पास स्कॉर्पियो लूट का मामला: संदेह के लाभ से चार आरोपी बरी  |  ‘डॉ कलावती’ हुई “षोडशकला” हिंदी गौरव सम्मान-2026 से सम्मानित, मिल रही बधाइयां  |  उपखंड अधिकारी ने ली बैठक, विभागीय अधिकारियों को दिए निर्देश, आमजन से की अपील, बनाया कंट्रोल रूम, पढें पूरी खबर  |  श्रीडूंगरगढ़ में 24×7 कंट्रोल रूम स्थापित, गैस सिलेंडर कालाबाजारी और पेयजल शिकायतों पर होगी त्वरित कार्रवाई  |  एजेंसी पर उमड़ रही भीड़, कमर्शियल बंद होने से मची हड़बड़ी, घरेलू सप्लाई सुचारू का दावा, एसडीएम ने बनाया कंट्रोल रूम  | 

पीहर में हुई विवाहिता की मौत, तहसीलदार करेंगे मामले की जांच

श्रीडूंगरगढ़ ONE 11 दिसंबर 2025। ससुराल से अपने पीहर आई एक विवाहिता ने ईलाज के दौरान बीती रात पीबीएम अस्पताल में दम तोड़ दिया। मामले की जांच तहसीलदार श्रीवर्द्धन शर्मा करेंगे।
सेरूणा थाना क्षेत्र के गांव देराजसर निवासी कंवरसिंह पुत्र मामराज नायक ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसकी बहन 22 वर्षीय कविता पत्नी तुलछाराम नायक निवासी मूंदड़, जसरासर करीब एक माह से पीहर में ही थी। विवाहिता बीमार थी और बुधवार को उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे पीबीएम अस्पताल ले गए। जहां बीती रात उसने दम तोड़ दिया। मृतका के विवाह को तीन वर्ष का समय ही हुआ था, इसलिए तहसीलदार श्रीवर्द्धन शर्मा के सुपरविजन में पोस्टमार्टम करवाया गया व मामले की जांच भी शर्मा ही करेंगे। हैड कांस्टेबल आवड़दान ने भाई की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़