WhatsApp Menu
श्री ओसवाल समाज श्रीडूंगरगढ़ का होली स्नेह मिलन: सूर्यास्त से पहले शुरू हुआ भोजन, 11 द्रव्यों की रखी मर्यादा  |  विज्ञान विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर, 7 मार्च से शुरू होंगे विभिन्न परीक्षाओं के टारगेट बैच, भारती ने बुलाई उच्च स्तरीय विषय विशेषज्ञ  |  बाइक पर सालासर बालाजी के दर्शन कर लौट रहें दो युवक कार से टक्कर से हुए घायल, पढें पूरी खबर।  |  शराब पीने के लिए रूपए देने से मना करने पर पीटा युवक को, दो नामजद सहित चार के खिलाफ लगाए आरोप  |  मंडी पहुंचा नया जौ, कई जिंसो में आज मंदी छाई, देखें श्रीडूंगरगढ़ मंडी से सभी जिंसो के “आज के भाव”  | 

पीडब्ल्यूडी के ट्यूबवेल से करीब 3 लाख का सामान चोरी, ग्रामीणों ने लगाया लापरवाही का आरोप

श्रीडूंगरगढ़ ONE। 29 जनवरी 2026। क्षेत्र में चोरी की वारदातों में लगातार इजाफा हो रहा है। बीती रात एक पीडब्ल्यूडी के पुराने ट्यूबवेल से करीब 3 लाख का सामान चोरी हो जाने का मामला सामने आया है और ग्रामीणों ने बिजली विभाग व पीएचईडी पर घोर लापरवाही बरतने के आरोप लगाए है।
क्षेत्र के गांव बाडेला में विभाग के एक पुराने बंद पड़े ट्यूबवेल से एक 30 एचपी की मोटर व 55 पाइप केबल चोरी हो गई है। ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए बताया कि 17 अगस्त 2025 में विभाग का नया ट्यूबवेल बनकर तैयार हो गया। नए ट्यूबवेल पर स्वीच रूम भी बनाया गया है और उससे टंकी तक लाइन भी डाली हुई है। केवल बिजली कनेक्शन में बरती गई लापरवाही से लाखों का नुकसान हो गया है। जिसका खामियाजा और अधिक लेटलतीफी के रूप में ग्रामीणों को ही उठानी होगी। एक माह पहले कनेक्शन के लिए पोल भी डाले गए। यदि बिजली विभाग ने समय से लाइन डालकर कनेक्शन कर दिया होता तो चोरी हुई मोटर व केबल उसमें लग जाती और नया ट्यूबवेल शुरू हो जाता। ग्रामीणों की पेयजल समस्या का समाधान भी हो जाता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़