WhatsApp Menu
घर के ताले तोड़कर घुसे चोर, नगदी, गहनों सहित गुल्लक तक ले भागे, मामला दर्ज।  |  श्रीडूंगरगढ़ से पढें दो सामाजिक खबरें एकसाथ:-  |  अम्बेडकर कॉलोनी में युवाओं की हुंकार: घर-घर जाकर जोड़ेंगे समाज; शिक्षा व नशामुक्ति का लिया संकल्प  |  30 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ  | 

पीएम मोदी ने किसानों को दी 42 करोड़ की सौगात, बीकानेर में लाइव देखा गया शुभारंभ कार्यक्रम

इस महत्वपूर्ण अवसर का साक्षी बनने के लिए बीकानेर की कृषि उपज मंडी (अनाज) में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहाँ नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। इस दौरान किसानों में उत्साह और उमंग का माहौल था।

कार्यक्रम में श्रीडूंगरगढ़ के विधायक ताराचंद सारस्वत, बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानंद व्यास, सुमन छाजेड़, श्याम पंचारिया, व्यापार मण्डल अध्यक्ष और मंडी के कई प्रतिष्ठित व्यवसायी उपस्थित थे।

जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि, मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोहनलाल और अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) रमेश यादव के कुशल निर्देशन में कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

इस अवसर पर संयुक्त निदेशक (कृषि) मदनलाल, उद्यान विभाग के दयाशंकर, कृषि विपणन विभाग के दयानंद सिंह, सहायक निदेशक (उद्यान) मुकेश गहलोत, उपनिदेशक (कृषि) जयदीप दोगने, रामकिशोर मेहरा, मीनाक्षी शर्मा, राजुराम डोगीवाल, रामनिवास गोदारा, कविता गुप्ता, धन्ना राम बेरड़ सहित कृषि विभाग की टीम ने सक्रिय रूप से योगदान दिया।

कृषि विपणन विभाग से सचिव, मण्डी समिति उमेश शर्मा व नवीन गोदारा ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन सहायक निदेशक (उद्यान) मुकेश गहलोत ने किया।

यह पहल निश्चित रूप से किसानों की आय में वृद्धि करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि ये योजनाएं धरातल पर किस प्रकार किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़