श्रीडूंगरगढ़ ONE 5 अप्रैल 2026। क्षेत्र में एक 35 वर्षीय विवाहिता का पैर फिसलने से वह डिग्गी में गिर गई और पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई है।
सेरूणा थाना क्षेत्र में लिखमीसर दिखणादा निवासी जगदीश सिंह पुत्र मूलसिंह ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसके छोटे भाई महावीरसिंह राजपूत की पत्नी लिछमा को 10-12 साल से बहुत कम दिखाई देता था। वह गांव बापेऊ की रोही में स्थित अपने खेत में शनिवार सुबह करीब 10.15 बजे घुम रही थी। तभी उसका पैर फिसलने से वह डिग्गी में गिर गई जिससे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच एएसआई आवड़दान को दी गई है।