श्रीडूंगरगढ़ ONE 8 फरवरी 2026। रविवार का दिन शांति से बीत रहा था तभी शाम को एक दिल दहला देने वाला हादसा क्षेत्र में घटित हुआ है। जिससे एक परिवार में कोहराम मच गया और गांव भर में माहौल गमगीन हो गया है।
गांव ठुकरियासर की रोही में एक खेत में दो सगे मासूम भाइयों की डिग्गी में डूबने से मौत हो गई है। रविवार शाम करीब 5.30 बजे सोहनलाल जाट के पुत्र 8 वर्षीय मोहित और 6 वर्षीय अंकित दोनों बच्चे डिग्गी के पास ही खेल रहें थे। तभी एक बच्चे का पांव डिग्गी में फिसल गया। दूसरे ने उसे हाथ देकर पकड़ने का प्रयास किया और वह भी डिग्गी में गिर गया। खेत में ही काम कर रही उनकी माता ने शोर मचाया तो पड़ोस के खेत से किसान मौके पर पहुंचे। मौके पर एकत्र लोगों ने 15 फिट गहरी डिग्गी को तोड़कर पानी निकाला और दोनों बच्चों को निकाल कर उपजिला अस्पताल लेकर दौड़े। यहां मेडिकल स्टाफ ने दोनों को बचाने के लिए प्रयास किए परंतु दोनों मासूमों ने दम तोड़ दिया। गांव भर में घटना के बाद माहौल गमगीन हो गया है। दोनों शव मोर्चरी में रखे गए है व पुलिस को सूचना दे दी गई है।