WhatsApp Menu
होली के त्योहार पर पुलिस ने की दो कार्रवाइयां:-  |  दिल्ली के गुलाबी बाग में यादगार बन गया “राजस्थानी होली मिलन समारोह” प्रवासियों के साथ झूम उठे अतिथि, की खूब मस्ती।  |  पानी की फुहारों के खूब खेली होली, बरसा आनंद, शाम को होगा कवि सम्मेलन।  |  बीदासर रोड रेलवे फाटक के पास फिसली बाइक, दो युवक घायल  |  बीदासर रोड पर बाइक फिसली, दो घायल, एक गंभीर रेफर  | 

पानी का कुंड बना जानलेवा, 13 की बच्ची की डूबने से हुई मौत, पढ़ें पूरी खबर

श्रीडूंगरगढ़ ONE 13 फरवरी 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव राजपूरा की रोही में कृषि कुंए पर ढाणी बना कर रह रहे एक परिवार पर कुंड से पानी निकालने के दौरान हुई लापरवाही उस समय महंगी पड़ गई जब 13 साल की बच्ची का पैर फिसलने से वह कुंड में जा गिरी एवं डूबने से उसकी मौत हो गई। मृतका के पिता गांव शेरेरां निवासी भंवरलाल जाट ने बताया कि वह शेरूणा थाना क्षेत्र के गांव राजपूरा में कृषि कुंए पर काश्त करता है एवं बुधवार को वह किसी कार्य से गांव आया हुअ था। पीछे ढाणी में उसकी पत्नी एवं 13 वर्षीय पुत्री प्रियंका थी। दोपहर करीब 2 बजे प्रियंका घरेलू काम के लिए कुंड से पानी निकालने लगी तो उसका पैर फिसल गया एवं वह कुंड में गिर गई। उसकी मां थोड़ी देर बाद उसे ढूंढने कुंड के पास आई व उसे निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस संबध में मृतका के पिता की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज की गई एवं जांच एएसआई जगदीश प्रसाद करेगें। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़