WhatsApp Menu
16 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  आज की इवनिंग न्यूज एक्सप्रेस।  |  कोटा में जांगिड़ ब्राह्मण फाउंडेशन का प्रतिभा सम्मान समारोह, राज्यमंत्री रामगोपाल सुथार हुए शामिल  |  छात्रावास में होंगे कई निर्माण कार्य, कुश्ती दंगल का हुआ पोस्टर विमोचन।  |  कितासर बीदावतान से देशनोक के लिए विशाल डाक ध्वजा यात्रा 22 मार्च को  | 

परिवाद की जांच में पड़ताल को गए पुलिस दल से उलझे, तीन गिरफ्तार।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 14 दिसम्बर 2025। क्षेत्र के गांव मिंगसरिया में शनिवार को दर्ज हुए जातिसूचक गालियां देने, मारपीट करने के मामले में जांच के लिए पहुंचें पुलिस दल से उलझने पर तीन जनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। थानाधिकारी जितेन्द्र कुमार ने बताया कि गांव मिंगसरिया के रामप्रताप नायक ने इसी गांव के त्रिलोकाराम एव उसके पुत्र सोहनलाल प्रजापत के खिलाफ परिवाद दी थी एवं परिवाद की जांच में एएसआई राजकुमार मय टीम गांव पहुंचें। इस पर आरोपी सोहनलाल, उसका भाई कमल एवं पवन पुत्र प्रेमकुमार प्रजापत उत्पात मचाने लगे व परिवादी को धमकाने लगे। इस पर पुलिस ने तीनों युवकों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। तीनों युवकों को बंद हवालात किया गया एवं आज उपखण्ड़ न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़