WhatsApp Menu
धरना स्थल पर डाक विभाग के ओदश की होली जलाई धरनार्थियों ने, किया प्रदर्शन।  |  परम्परा, भक्ति और उत्साह का संगम: ओसवाल पंचायत की होलिका दहन शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब  |  पहलवानों ने दिखाए दांव, विजेता हुए पुरस्कृत, ग्रामीण दर्शकों ने जमकर की हूटिंग।  |  चंग प्रतियोगिता में विजेता हुए पुरस्कृत, सड़कों के लिए जताया विधायक का आभार  |  नशामुक्त त्योहार मनाने की देंगे प्रेरणा, होगा कुश्ती दंगल का आयोजन  | 

परम्परा, भक्ति और उत्साह का संगम: ओसवाल पंचायत की होलिका दहन शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब

डूंगरगढ़ one 2 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। श्री ओसवाल पंचायत द्वारा वर्षों से निभाई जा रही होलिका दहन की परम्परा इस वर्ष भी पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ सम्पन्न हुई। आज शाम 6:30 बजे श्री ओसवाल पंचायत भवन, कालूबास से पारम्परिक बैंड-बाजों के साथ भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। शोभायात्रा मुख्य मार्गों से होती हुई कालूबास स्थित होलीधोरा पहुँची।

शोभायात्रा के दौरान चन्द्रप्रकाश सेठिया एवं पार्षद लक्ष्मी देवी सेठिया ने श्रद्धालुओं का शीतल पेय पिलाकर स्वागत किया। आगे बढ़ती शोभायात्रा में श्रद्धालु भक्ति गीतों की धुन पर नाचते-झूमते नजर आए, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बन गया।

होलीधोरा पहुंचने पर आसपास के आडसर बास और कालूबास के हजारों की संख्या में महिलाओं, युवक-युवतियों एवं वरिष्ठजनों ने होलिका पर गोबर के उपले, गेहूं की बालियाँ, बाजरे के सींटे सहित पूजन सामग्री अर्पित किये। इसके बाद राजगुरु मांगीलाल उपाध्याय ने जैन व वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ रात्रि 7: 21 बजे विधिवत होलिका दहन शुरू कराया।

इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष विनोद भादानी, मंत्री कांतिकुमार पुगलिया, वरिष्ठ अधिवक्ता मोहनलाल सोनी, भाजपा शहर अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी, तिलोकचंद हिरावत, राजू बाफना, पांचीलाल सिंघी, सुरेंद्र दुगड़, अशोक बैद, हेमराज भादानी, ओमप्रकाश सोनी, लक्ष्मीपत भादानी, सुरेंद्र दुगड़, धनराज मालू, छगन चौपड़ा, काशीराम भार्गव, पवन दर्जी, अमित मालू, जितेंद्र सेवग सहित बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी मौजूद रहे।

होलिका दहन के दौरान परम्परा अनुसार कुंवारे युवकों ने होलिका के मध्य रोपे गए लकड़ी के स्तम्भ को अग्नि से निकालकर परम्परा का निर्वहन किया। मान्यता है कि स्तम्भ रूपी प्रह्लाद को अग्नि से सुरक्षित निकालने पर युवक का शीघ्र विवाह होता है। इसी विश्वास के चलते युवकों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान उपस्थित लोगों द्वारा जमकर हूटिंग कर युवाओं का उत्साहवर्धन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़