श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE 10 जनवरी 2026। क्षेत्र के गांव जाखासर नया की रहने वाली एक महिला ने अपने देवर के खिलाफ 9 सालों तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। पीड़िता ने जरिये इस्तगासे पुलिस को बताया कि उसके पति की मृत्यु 10 पहले हो गयी थी व उसके बाद वह अपनी ढाणी में विधवा का जीवन यापन करने लगी थी। इस दौरान उसका देवर आया व उसके साथ विवाह करने का झांसा देकर उसे अपने साथ रखने लगा। आरोपी ने पिछले 9 सालों तक उसका शारीरिक शोषण किया। अब तीन महीने पहले पीड़िता ने आरोपी पर विवाह करने का दबाव दिया तो आरोपी ने शराब पीकर उसके साथ मारपीट की व धक्के देकर घर से निकाल दिया। आरोपी ने उसके कमरे का ताला तोड़ कर उसके गहने, स्त्रीधन व सामान भी चोरी कर लिए। अब पीड़िता अपने रिश्तेदारों के यहां छिप के रह रही है व आरोपी देवर व उसके साथी आसाराम व ओमाराम पीड़िता को जान से मार देने की धमकियां दी रहे है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है व जांच एसआई मोहनलाल करेंगे।