पैदल चल रहें युवक से टकराई बाइक, तीन युवक हुए घायल।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। सरदारशहर रोड पर कुछ देर पहले एक बाइक पर सवार दो युवक पैदल रहें एक युवक से जा भिड़े और दुर्घटना में तीनों युवकों को खासी चोटें आई है। दुर्घटना की सूचना मिलने पर डॉ एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी के सेवादार मौके पर पहुंचे व तीनों घायलों को उपजिला अस्पताल पहुंचाया। मेडिकल टीम ने घायल हुए बाइक सवार साईनाथ कॉलोनी निवासी अजय व जीतु पुत्र लाधूसिंह राजपूत तथा पैदल चल रहें माणकरासर निवासी प्रताप पुत्र मोहनलाल नायक का ईलाज प्रारंभ कर दिया है।
7 अप्रैल से फिर बदलेगा मौसम, जारी किया अलर्ट।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। मौसम विशेषज्ञों ने किसानों के लिए अलर्ट जारी करते हुए 7 अप्रैल से मौसम में बदलाव की संभावनाएं जताई है। विशेषज्ञों ने बताया कि 7 अप्रैल से बीकानेर, चूरू, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और नागौर जिले में मौसम करवट लेगा और तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। इस ऑरेंज अलर्ट के दौरान किसानों को पकी हुई फसलों को सुरक्षित स्थान पर रखने, खेत में पड़े अनाज को ढकने व कुषि उपकरण व पशुओं को सुरक्षित स्थान पर रखने की सलाह दी गई है।