WhatsApp Menu
धरना स्थल पर डाक विभाग के ओदश की होली जलाई धरनार्थियों ने, किया प्रदर्शन।  |  परम्परा, भक्ति और उत्साह का संगम: ओसवाल पंचायत की होलिका दहन शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब  |  पहलवानों ने दिखाए दांव, विजेता हुए पुरस्कृत, ग्रामीण दर्शकों ने जमकर की हूटिंग।  |  चंग प्रतियोगिता में विजेता हुए पुरस्कृत, सड़कों के लिए जताया विधायक का आभार  |  नशामुक्त त्योहार मनाने की देंगे प्रेरणा, होगा कुश्ती दंगल का आयोजन  | 

पढें कुछ खास खबरें एकसाथ

जून में चोरी हुआ ट्रांसफार्मर, अज्ञात चोर के खिलाफ जुलाई में मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ ONE 19 जुलाई 2025। क्षेत्र के गांव धोलिया में गत माह 4 जून को पीएचईडी के ट्यूबवेल का ट्रांसफार्मर चोर ले गए। शुक्रवार को जेईएन अमित कुमार ने श्रीडूंगरगढ़ थाने में अज्ञात चोर के खिलाफ ट्रांसफार्मर चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल भगवानाराम को दी हे। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में सप्लाई के लिए तीन ट्यूबवेल है और इस एक में चोरी के बाद गांव में दो ट्यूबवेल से सप्लाई सुचारू की गई है।
अवैध शराब के मामले में एक आरोपी अरेस्ट।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। अवैध शराब परिवहन व बिक्री के एक मामले में शुक्रवार को पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया। श्रीडूंगरगढ़ थाने के एसआई मोहनलाल ने आबकारी अधिनियम में दर्ज प्रकरण में अपराध प्रमाणित पाए जाने पर राजलदेसर निवासी 51 वर्षीय गोविंदसिंह पुत्र विजयसिंह सोनी को अरेस्ट कर हवालात में बंद किया।
एक वारंटी को गिरफ्तार किया।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। पुलिस ने शुक्रवार को एक वारंटी को गिरफ्तार करने की कार्रवाई की। श्रीडूंगरगढ़ थाने के कांस्टेबल नंदलाल ने बिग्गाबास निवासी 26 वर्षीय अहमद खान पुत्र अब्दुल रसीद को न्यायालय के गिरफ्तारी वारंट के साथ गिरफ्तार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़