WhatsApp Menu
मंडी पहुंचा नया जौ, कई जिंसो में आज मंदी छाई, देखें श्रीडूंगरगढ़ मंडी से सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  श्रीडूंगरगढ़ से पढ़े दो खास खबरें  |  “विज्ञान प्रतिभा स्कॉलरशिप टेस्ट -2026” प्रतिभाओं को मिलेंगे नगद पुरस्कार  |  बड़ा ब्लॉक: चूरू–सादुलपुर रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य  |  उत्तर पश्चिम रेलवे में  बड़ा ब्लॉक: चूरू- सादुलपुर रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य  | 

पढ़ें युवाओं से जुड़ी तीन खास खबरें एक साथ

सूत्रों के अनुसार, प्रतियोगिता में 14 टीमों ने हिस्सा लिया, जिनमें संत रविदास क्लब ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। रॉयल चैलेंजर बीकानेर की टीम उपविजेता रही।

समापन समारोह में नगरपालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की। सामाजिक कार्यकर्ता बृजलाल तावणियां, श्रीचंद जोशी, पार्षद भरत सुथार, सिकंदर श्योराण, राजू चौपदार, कमल गुरनाणी, जाकिर चौपदार, शुभकरण उपाध्याय, दीनदयाल माली, मैक्स सुथार और लोकेश जांगीड़ ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।

आईपीएल की तर्ज पर आयोजित इस प्रतियोगिता के समापन पर भव्य आतिशबाजी की गई, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। खेल प्रेमियों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। एसडीपीएल आयोजन कमेटी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

सूत्रों के अनुसार, इस दौरान सड़क सुरक्षा प्रबंधन और उससे जुड़ी चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा हुई। मदन राठौड़ ने सड़क सुरक्षा के महत्व पर ज़ोर देते हुए कहा कि राजस्थान सरकार इस दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठा रही है।

संपत सारस्वत ने बताया कि केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के निर्देशानुसार, वे पिछले एक महीने से सभी संसद सदस्यों से मिलकर सड़क सुरक्षा के विषय पर जन जागरूकता अभियान चला रहे हैं।

जाखड़ ने युवाओं को एकजुट होकर भाजपा की नीतियों के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। प्रदेश कांग्रेस सदस्य हरिराम बाना के मार्गदर्शन में युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष संतोष गोदारा के नेतृत्व में जाखड़ का स्वागत किया गया।

सूत्रों के अनुसार, इस दौरान पंचायत समिति सदस्य ओमप्रकाश सारण, प्रकाश दुसाद, शंकर सायच, संदीप शर्मा, कन्हैयालाल बाना, खिंवाराम गोदारा, अशोक ज्यानी, बाबूलाल सींवर, सादर भाम्भु, राधेश्याम बिसू, राधेश्याम सारण, राधा कृष्ण, शंकर डेलू, राजपाल डेलू, कैलाश जांगु, राजाराम गोदारा, ओमप्रकाश डूडी, मुरलीधर सारस्वत, महावीर ओझा सहित कई युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़