WhatsApp Menu
11 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  रात 10 बजे नशे में धुत आरोपी घर में घुसे, फोड़ दिया सिर, मामला दर्ज।  |  श्रीडूंगरगढ़ में कलेक्टर-एसपी की बैठक: ट्रैफिक सुधारने, निराश्रित गोवंश शिफ्ट करने और हाईवे के अवैध कट बंद करने के निर्देश  |  सभी कक्षाओं की रिक्त सीटों के लिए 14 मार्च से होंगे आवेदन  |  उपजिला अस्पताल में बड़ी उपलब्धि, मरीज के दोनों कूल्हों का किया प्रत्याोपण  | 

नो मैपिंग मतदाताओं की सुनवाई जारी, कड़ाके की ठंड में भी दस्तावेज लेकर पहुंच रहे मतदाता, नाम बचाने के लिए निभा रहे जिम्मेदारी

डूंगरगढ़ one 8 जनवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत नो मैपिंग (No Mapping) श्रेणी में आए मतदाताओं की सुनवाई गुरुवार को भी जारी रही। यह कार्रवाई भारत निर्वाचन आयोग एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, बीकानेर के निर्देशानुसार नोटिस फेज के अंतर्गत की जा रही है।

उपखंड अधिकारी श्रीडूंगरगढ़ शुभम शर्मा ने बताया कि एसआईआर के परिगणना चरण के दौरान जिन निर्वाचकों की विगत विशेष गहन पुनरीक्षण की निर्वाचक नामावली से स्वयं अथवा माता-पिता, दादा-दादी से मैपिंग नहीं हो पाई है, उन्हें निर्वाचन आयोग द्वारा नोटिस जारी किए गए हैं। ऐसे मतदाताओं को अपना नाम अंतिम निर्वाचक नामावली में बनाए रखने के लिए आयु अनुसार निर्धारित मूल दस्तावेजों के साथ तय तिथि पर सुनवाई स्थल पर उपस्थित होना आवश्यक है।

सुनवाई उपखंड अधिकारी कार्यालय एवं तहसील कार्यालय श्रीडूंगरगढ़ में संबंधित अधिकारियों के समक्ष की जा रही है, जहां मतदाता अपने दस्तावेज जमा करवा रहे हैं।
नायब तहसीलदार (निर्वाचन) रमेश सिंह चौहान ने बताया कि कड़ाके की ठंड के बावजूद मतदाता उत्साहपूर्वक भागवार निर्धारित सुनवाई स्थलों पर पहुंच रहे हैं और दस्तावेज जमा कर एक जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य निभा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सुनवाई के दौरान मतदाताओं को नोटिस की प्रति एवं निर्धारित दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़