WhatsApp Menu
विज्ञान विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर, 7 मार्च से शुरू होंगे विभिन्न परीक्षाओं के टारगेट बैच, भारती ने बुलाई उच्च स्तरीय विषय विशेषज्ञ  |  बाइक पर सालासर बालाजी के दर्शन कर लौट रहें दो युवक कार से टक्कर से हुए घायल, पढें पूरी खबर।  |  शराब पीने के लिए रूपए देने से मना करने पर पीटा युवक को, दो नामजद सहित चार के खिलाफ लगाए आरोप  |  मंडी पहुंचा नया जौ, कई जिंसो में आज मंदी छाई, देखें श्रीडूंगरगढ़ मंडी से सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  श्रीडूंगरगढ़ से पढ़े दो खास खबरें  | 

निकाली शोभायात्रा, हुई प्रतियोगिताएं, प्रतिभाओं को किया सम्मानित, एकजुटता का दिया संदेश

श्रीडूंगरगढ़ ONE 31 जनवरी 2026। शनिवार को श्रीविश्वकर्मा समाज द्वारा स्टेशन रोड पर स्थित श्रीविश्वकर्मा मंदिर प्रांगण में भगवान विश्वकर्मा जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। पांच यजमानों ने सपत्नी हवन पूजन संपन्न करवाया कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई जिसमें भगवान विश्वकर्मा सहित विभिन्न देवी देवताओं की झांकियां सजाई गई। इस अवसर पर चित्रकला, मेहंदी, केरम व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। तत्पश्चात सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें प्रतियोगिताओं में विजेताओं सहित समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। श्रीविश्वकर्मा समिति के अध्यक्ष परमेश्वरलाल भद्रेचा ने समाज को एकजुट होकर सहयोग की भावना से समाज उत्थान के लिए सामूहिक प्रयास करने की प्रेरणा दी। समिति मंत्री राजेंद्र मिषण व कोषाध्यक्ष बजरंग भद्रेचा ने विकास पर चर्चा करते हुए आय व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। जयंती समारोह के विभिन्न कार्यक्रमों को सफल बनाने में श्रीविश्वकर्मा नवयुवक मण्डल के सदस्य पूनमचंद लेखराव, घनश्याम लेखराव, सुशील खोखा, शशिकांत राजोतिया, भीखाराम मांडण, जितेंद्र बरड़वा, फतेहसिंह जांगिड़, लोकेश जांगिड़, राज भदरेचा, पूनमचंद किंजा, जितेंद्र भद्रेचा, ओमप्रकाश चुहिल, बनवारी धनेरवा का उल्लेखनीय सहयोग रहा। पुरस्कार सौजन्य कर्ता हड़मान बोदलिया ने सभी को प्रशस्ति पत्र देकर समानित किया। कार्यक्रम में मंच संचालन दिव्यांशी भदरेचा व हनुमान धनेरवा ने किया। सभी ने सहभोज का आनंद भी लिया।
प्रतियोगिता में विजेताओं व प्रतिभाओं का किया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा 9 से स्नातक तक में प्रथम स्थान पर अनिल लेखराव रहें वहीं द्वितीय स्थान पर पल्लवी लेखराव व तृतीय पर सोनू सिलक रहीं। कक्षा 6 से 8 वर्ग में प्रथम स्थान पर अन्नपूर्णा बरड़वा, द्वितीय स्थान पर सरस्वती लदरेचा रही। कक्षा 1 से 5 वर्ग में प्रथम स्थान पर जनक बरड़वा द्वितीय स्थान पर साक्षी लेखराव रही। मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर लक्ष्मी सलूण, द्वितीय स्थान पर पल्लवी लेखराव व तृतीय स्थान पर प्रियांशी राजोतिया रही। केरम प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अर्जुन धनेरवा, द्वितीय स्थान पर अशोक लेखराव, तृतीय स्थान पर विशाल मायल रहें। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रोहित सलूण, द्वितीय स्थान पर कृष्ण सलूण व तृतीय स्थान पर पिंकी बरड़वा रही। वहीं कक्षा 10वीं व 12वीं में 75 % से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़