WhatsApp Menu
16 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  आज की इवनिंग न्यूज एक्सप्रेस।  |  कोटा में जांगिड़ ब्राह्मण फाउंडेशन का प्रतिभा सम्मान समारोह, राज्यमंत्री रामगोपाल सुथार हुए शामिल  |  छात्रावास में होंगे कई निर्माण कार्य, कुश्ती दंगल का हुआ पोस्टर विमोचन।  |  कितासर बीदावतान से देशनोक के लिए विशाल डाक ध्वजा यात्रा 22 मार्च को  | 

नायक समाज ने शुरू किया जन-जागृति अभियान, श्रीडूंगरगढ़ से उठी संवैधानिक अधिकारों की मांग

डूंगरगढ़ one 14 दिसम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़ नायक समाज में संवैधानिक जागरूकता, शिक्षा के प्रसार और सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन को लेकर जन-जागृति अभियान की शुरुआत श्रीडूंगरगढ़ तहसील से की गई। यह अभियान बीकानेर जिले की सभी तहसीलों के मुख्यालयों और ग्राम पंचायत स्तर तक चलाया जाएगा।

अभियान से जुड़े समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य नायक समाज को अनुसूचित जनजाति से जुड़े संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना और समाज में शिक्षा को बढ़ावा देना है। साथ ही सामाजिक बुराइयों को समाप्त करने के लिए भी लगातार जनसंपर्क किया जाएगा।

श्रीडूंगरगढ़ तहसील से कुंदन नायक सुडसर ने कहा कि राजस्थान में नायक समाज को अब तक उसका संवैधानिक अनुसूचित जनजाति का अधिकार नहीं मिल पाया है। उन्होंने बताया कि सरकार से लंबे समय से यह मांग की जा रही है कि नायक समाज को उसका वैधानिक अधिकार दिया जाए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यह जनजाति अधिकार अभियान पूरे राजस्थान में चलाया जाएगा और जब तक सरकार द्वारा नायक समाज की मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन और जागरूकता अभियान जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़