WhatsApp Menu
सरसजी मंदिर में विधि विधान से हुई मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा, गांव में एकता व समरसता का दिया संदेश, रात को होगा भव्य जागरण।  |  श्रीडूंगरगढ़ रंगा होली के रंगों में, रंग गुलाल से खूब खेली होली, दी एक दूसरे को बधाई।  |  पांच दिवसीय घींदड़ होली महोत्सव-2026 का सम्मान समारोह के साथ संपन्न हुआ, उमड़े रसिए।  |  मातृभूमि का किया गुणगान, हंसी के गूंजे ठहाके, योगेन्द्र शर्मा ने नस-नस में भरा शौर्य।  |  ट्रक और पिकअप में हुई भीषण टक्कर, पिकअप चालक की हुई मौत।  | 

नाबालिग से दुष्कर्म और जबरन जहर पिलाने के आरोप में मामला दर्ज

श्रीडूंगरगढ़ ONE 9 फरवरी 2026। क्षेत्र में एक नाबालिग से दुष्कर्म और जबरन जहर पिलाने के आरोप में मामला दर्ज करवाया गया है।
थानाधिकारी कश्यप सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता ने पुलिस को जानकारी दी कि उसकी तीन पुत्रियां 6 फरवरी 2026 की रात करीब 11 बजे सी पढ़ाई कर रही थी। रात को दो बेटियां घर के अंदर चली गई और एक बाखल में लगी खुली खिड़की बंद करने गई। यहां पहले से घात लगाकर बैठे आरोपी युवक ने उसे पकड़ लिया। युवक ने उसका मुंह बंद कर जबरन दुष्कर्म किया और उसे अपने घर ले जाकर उसे जहर पिला दिया। आरोपी के चाचा उसके घर आए और उसकी पुत्री व आरोपी युवक के जहर पी लेने की सूचना दी। परिवादी दौड़कर उसके घर पहुंचा और बेहोशी की हालत में युवती को उपजिला अस्पताल लेकर पहुंचा जहां से बीकानेर रेफर कर दिया। 8 फरवरी को जब उसे होश आया तो उसने पूरी जानकारी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच थानाधिकारी कश्यप सिंह राघव ने शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़