WhatsApp Menu
देर रात हाइवे पर हुआ हादसा, ओवरटेक करती ईको जा टकराई ट्रेलर से, हुई चकनाचूर, देखें फोटो, पढें खबर।  |  7 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  25 मार्च को होगी धर्मयात्रा, बोहरा को मिली प्रखंड अध्यक्ष की जिम्मेदारी, पढें विहिप की ख़बर।  |  नाबालिग के साथ बदसलूकी करते हुए रंग लगाने, घर में घुसकर भाई व माँ से मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज।  |  पुरानी रंजिश में रोका रास्ता, की मारपीट, बेटी बचाने आई तो बदतमीजी की, मामला दर्ज।  | 

नाबालिग के साथ बदसलूकी करते हुए रंग लगाने, घर में घुसकर भाई व माँ से मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 6 मार्च 2026। एक नाबालिग के साथ बदसलूकी करते हुए उसे रंग लगाने और उसके घर में घुसकर भाई व मां से मारपीट करने के आरोप में श्रीडूंगरगढ़ थाने में पॉक्सो सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज हुआ है।
नाबालिग ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 4 मार्च की सुबह करीब 11.30 बजे वह अपने घर से निकली तो एक आरोपी युवक ने रास्ता रोककर जबरन उसे पकड़ा और बदसलूकी करते हुए उसे रंग लगाया। आरोपी ने किशोरी के कपड़े फाड़ दिए, शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग गया। पीडिता ने अपने घर जाकर अपनी माँ को सारी बात बताई। पीड़िता का भाई आरोपी युवक के घर ओलमा देने गया तो वह घर नहीं मिला। अगले दिन 5 मार्च की शाम करीब 7.30 बजे आरोपी युवक अपने दो साथियों के साथ लोहे की रॉड लेकर उसके घर में घुसे, और गालियां देते हुए तोड़ फोड़ करने लगे। उसकी माता व भाई बाहर आए तो आरोपियों ने भाई व माँ के साथ मारपीट करते हुए चोटिल कर दिया। भाई को घर से बाहर खींच कर ले गए और जान से मारने की नियत से उस पर हमला कर दिया। वह बेहोश हो गया तो आरोपी के दोनों साथियों ने उसकी माँ को पकड़ लिया और आरोपी भाई के ऊपर बैठ कर गला घोटने लगा। आरोपियों उसे व उसके परिजनों के घर से बाहर निकलने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच एसआई मोहनलाल को सौंप दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़