WhatsApp Menu
16 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  आज की इवनिंग न्यूज एक्सप्रेस।  |  कोटा में जांगिड़ ब्राह्मण फाउंडेशन का प्रतिभा सम्मान समारोह, राज्यमंत्री रामगोपाल सुथार हुए शामिल  |  छात्रावास में होंगे कई निर्माण कार्य, कुश्ती दंगल का हुआ पोस्टर विमोचन।  |  कितासर बीदावतान से देशनोक के लिए विशाल डाक ध्वजा यात्रा 22 मार्च को  | 

नाबालिग के फोटो वीडियो वायरल करने व गलत काम करने का दबाव बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तार

श्रीडूंगरगढ़ ONE 15 दिसंबर 2025। 16 वर्षीय नाबालिग के फोटो वीडियो वायरल करने व गलत काम करने का दबाव बनाने के आरोप में आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
मामले के जांच अधिकारी व थानाधिकारी जितेंद्र कुमार ने आरोपी को गिरफ्तार कर हवालात में बंद किया और आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। सीआई ने बताया कि आरोपी तोलियासर निवासी करण राजपुरोहित पर नाबालिग युवती के साथ अश्लील हरकतें करने, गलत काम करने का प्रयास करने, दबाव बनाने, उसके फोटो वीडियो वायरल करने के आरोप में मामला दर्ज था। जिसमें जांच के दौरान जुर्म प्रमाणित होने पर आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी युवक को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। मामले में जांच अभी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़