WhatsApp Menu
देर रात हाइवे पर हुआ हादसा, ओवरटेक करती ईको जा टकराई ट्रेलर से, हुई चकनाचूर, देखें फोटो, पढें खबर।  |  7 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  25 मार्च को होगी धर्मयात्रा, बोहरा को मिली प्रखंड अध्यक्ष की जिम्मेदारी, पढें विहिप की ख़बर।  |  नाबालिग के साथ बदसलूकी करते हुए रंग लगाने, घर में घुसकर भाई व माँ से मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज।  |  पुरानी रंजिश में रोका रास्ता, की मारपीट, बेटी बचाने आई तो बदतमीजी की, मामला दर्ज।  | 

नशे में पति ने अपनी ब्याहता को पीटा, बमुश्किल बचाई जान, आधी रात को आए भाई व ताऊ, मामला दर्ज

श्रीडूंगरगढ़ ONE 6 मार्च 2026। नशे में एक पति ने अपनी ब्याहता पत्नी को जान से मारने की नियत से पीटा। पीड़िता के भाई व ताऊ ने आकर उसकी जान बचाई। विवाहिता ने थाने पहुंचकर पति व उसके मामा के बेटे भाई के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है।
आड़सर बास निवासी प्रियंका पत्नी विकास ब्राह्मण ने पुलिस को बताया कि 4 फरवरी 2023 में उसका विवाह आरोपी पति के साथ हुआ। आरोपी व उसके परिजन उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते, जिससे परेशान होकर उसने 2025 में मामला दर्ज करवाया। आरोपियों ने आईंदा पीड़िता को तंग परेशान नहीं करने का वादा कर राजीनामा कर लिया। अब वह करीब 1 माह से आड़सर बास में अपने फूफांजी के मकान में किराए से रहने लगी। उसका पति दुर्व्यवहार करता व धमकिया देता। उसने बताया कि 4 मार्च 2026 की रात उसका पति नशे में अपने मामा के लड़के रामकिशन ब्राह्मण निवासी रीड़ी को साथ लेकर आया और गालियां देते हुए दोनों मारपीट करने लगे। पीड़िता के कान पर चोट लगी जिससे खून आने लगा और उसके सिर, गर्दन पर चोटें पहुंचाई, पीड़िता ने रात को ही मौके से भागकर पड़ौसी के यहां जाकर अपनी जान बचाई, और रात को ही करीब एक बजे उसके पिता व ताऊ आए तो आरोपी वहां से भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया व मामले की जांच एएसआई महेश कुमार करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़