WhatsApp Menu
घर में घुसकर माँ बेटे पर जानलेवा हमला करने के आरोपी की जमानत खारिज  |  1 मार्च के ओलंपियाड विजेता स्कूटी-साइकिल सहित अनेक पुरस्कारों से होंगे सम्मानित।  |  श्रीडूंगरगढ़ की रात: चाय की दुकान से थाने तक — पुलिस कार्रवाई और नागरिक स्वतंत्रता पर उठते सवाल  |  2 साल से भुगतान नहीं, 900 से ज्यादा BRP में नाराजगी; मार्च तक पैसे नहीं मिले तो सामाजिक अंकेक्षण का बहिष्कार  |  श्रीडूंगरगढ़ शैक्षिक जगत से दो खास खबरें  | 

नवनियुक्त बीएलओ-सुपरवाइज़र्स को दिया एक दिवसीय प्रशिक्षण

डूंगरगढ़ one 26 दिसम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। जिला निर्वाचन अधिकारी, बीकानेर के निर्देशानुसार शुक्रवार को पंचायत समिति सभागार, श्रीडूंगरगढ़ में नवनियुक्त बीएलओ-सुपरवाइज़र्स का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में नायब तहसीलदार रमेश सिंह चौहान ने निर्वाचन कार्य को लोकतंत्र की आधारशिला बताते हुए बीएलओ को पूरी गंभीरता व जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता और पारदर्शिता में बीएलओ की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।

प्रशिक्षण में विधानसभा क्षेत्र श्रीडूंगरगढ़ के 51 नवनियुक्त बीएलओ एवं 4 सुपरवाइज़र्स ने भाग लिया। इस दौरान बीएलओ को उनके कार्यों व दायित्वों की जानकारी दी गई। साथ ही फार्म संख्या 6, 6-क, 7 और 8 के संबंध में विस्तार से समझाया गया। बीएलओ ऐप और वीएचए ऐप के उपयोग पर भी प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण का संचालन डीएलएमटी पवन कुमार माली, एएलएमटी मनीष कुमार सैनी, नौरतमल शर्मा, सहीराम भामू एवं श्रवण कुमार मोटसरा ने किया। कार्यक्रम के दौरान संभागियों का पंजीकरण एवं अन्य व्यवस्थाएं पूरब चंद और ओमप्रकाश सारण ने संभाली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़