WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ से पढ़े न्यूज एक्सप्रेस में खास खबरें एकसाथ  |  इलियास ने दिया ईमानदारी का परिचय, सड़क पर गिरा पर्स मालिक को लौटाया।  |  लूणकरणसर में मनरेगा बचाओ संग्राम, नई नीति के विरोध में गांव-गांव जनसंवाद  |  पुलवामा हमले के शहीदों को दी श्रद्धांजलि: छात्रों ने लगाए भारत माता के जयकारे, आतंकवाद को बताया कायरता  |  टॉपर को फीस में 90% की छूट, शामिल होने वाले सभी विद्यार्थियों को मिलेगी शुल्क में रियायत  | 

नगरपालिका के सामने पिकअप–कार की टक्कर, पेपर देकर लौट रहीं तीन छात्राएं चपेट में; दो गंभीर घायल

डूंगरगढ़ one 14 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। एनएच 11 पर नगरपालिका भवन के सामने सर्विस रोड पर दोपहर सवा एक बजे के लगभग एक दूध की पिकअप और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के चालक घायल हो गए, वहीं पेपर देकर लौट रहीं अमृतवासी की तीन छात्राएं भी चपेट में आकर घायल हो गईं। इनमें से एक छात्रा को सामान्य चोटें आईं, जबकि दो छात्राओं की हालत गंभीर होने पर उन्हें बीकानेर रेफर किया गया है।

हादसे में दूध की पिकअप चालक रामनारायण पुत्र ओमप्रकाश मेघवाल निवासी जैतासर तथा कार चालक देवकरण पुत्र खिराजनाथ निवासी पूनरासर और रामस्वरूप पुत्र मेघनाथ घायल हो गए। टक्कर के दौरान सड़क किनारे से गुजर रहीं तीन छात्राएं भी इसकी चपेट में आ गईं।

घटना की सूचना मिलते ही डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी के सेवादार एम्बुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को उपजिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया।

डॉक्टरों के अनुसार अमृतवासी की छात्रा संजू पुत्री रेवंतराम डूडी और देवकन्या पुत्री सीताराम जाट की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें बीकानेर रेफर किया गया है, जबकि एक अन्य छात्रा को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़