WhatsApp Menu
बड़ा ब्लॉक: चूरू–सादुलपुर रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य  |  उत्तर पश्चिम रेलवे में  बड़ा ब्लॉक: चूरू- सादुलपुर रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य  |  राजस्थान के सरकारी स्कूलों में दीवार पर दिखेगी टीचर्स की पूरी कुंडली  |  सड़क दुर्घटना में घायल युवक ने ईलाज दौरान दम तोड़ा, पिता ने डंपर चालक के खिलाफ करवाया मामला दर्ज  |  श्रीडूंगरगढ़ कोर्ट में बम विस्फोट की धमकी, पुलिस ने करवाया परिसर खाली  | 

नए-पुराने कार्यकर्ताओं ने जोश के साथ किया पूर्व मुख्यमंत्री का अभिनंदन, राजे ने दिया जनता से जुड़ाव रखने का संदेश।

श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE 2 फरवरी 2026। जनता के साथ जुडाव रखना एवं जनता के हितों के लिए सक्रिय रहना ही सच्ची राजनीति है इसलिए जरूरी है कि कार्यकर्ता जनता के हर सुख-दुख में साथ रहे। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने जयपुर से बीकानेर जाते हुए श्रीडूंगरगढ़ में भाजपा के नए व पुराने कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित अलग अलग स्वागत समारोहों में कही। कार्यकर्ताओं ने जोश के साथ राजे का अभिनंदन किया एवं जम कर नारेबाजी की। राजे का अभी भी क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में क्रेज दिखा एवं राजे का श्रीडूंगरगढ़ पहुंचने का समय दोपहर में 3 बजे का था लेकिन रात 8 बजे बाद राजे के पहुंचने पर भी कार्यकर्ता जोश से भरे हुए रहे। राजे सर्मथक कार्यकर्ता सर्दी में भी ठंड से ठिठुरते हुए राजे के स्वागत में गर्म दिखे।
सुथार की अगुवाई में नगरपालिका प्रांगण में हुआ अभिनंदन।
श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE। राजे के जयपुर से बीकानेर जाते हुए श्रीडूंगरगढ़ पहुंचने पर नगरपालिका प्रांगण में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त रामगोपाल सुथार की अगुवाई में भव्य अभिनंदन किया। यहां पर सुथार के साथ ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोद गिरी गुंसाई, पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, पूर्व पालिकाध्यक्ष शिव प्रसाद स्वामी, मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी, पार्षद रजत आसोपा, जगदीश गुर्जर, विक्रमसिंह शेखावत, भरत सुथार, गोपाल छापोला, पूर्व पार्षद गोपाल शास्त्री, पूर्व सरपंच रतनसिंह राठौड़, विजय सेवग बिग्गा, भाजपा नेता प्रदीप जोशी, मदन सोनी, महेश राजोतिया, महेंद्र राजपूत, गजानंद दाधीच, मूलनाथ सिद्ध, शशि दुगड़, चांदरतन घोटिया, अनिल वाल्मिकी, कमल चांवरिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पूर्व विधायक किशनाराम नाई की बाड़ी में हुआ अभिनंदन।
श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE। राजे के नगरपालिका से आगे बढ़ने पर पूर्व विधायक किशनाराम नाई की बाड़ी में भी जोशीला अभिनंदन किया गया। यहां पर पूर्व जिला आयोजना समिति सदस्य आशीष जाड़ीवाल, पूर्व जिला महामंत्री नितिन नाई सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने गाजे बाजे के साथ पूर्व मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।
किसान नेता करेंगे तेजा गार्डन में अभिनंदन।
श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE। भाजपा से जुड़े क्षेत्र के किसान नेता राजे का अभिनंदन शेरूणा के तेजा गार्डन में करेंगे। जहां किसान नेता तोलाराम जाखड़, धूडाराम डेलू, पूर्व जिला परिषद सदस्य सुभाष कमलियां सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। यहां कार्यकर्ता पूरी तैयारी के साथ राजे का इंतजार कर रहें है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़