WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ में महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन, गैस सिलेंडर की बढ़ी कीमतों पर फूटा गुस्सा; पीएम का पुतला जलाया  |  सड़क दुर्घटना में युवक गंभीर घायल, पिता ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया  |  सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों को लेकर बाजार में चलाया जागरूकता अभियान  |  रविवार को उपखण्ड़ कार्यालय के समक्ष पहुंचें कांग्रेसी, जलाया मोदी का पुतला, लगाए नारे।  |  15 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  | 

धूमधाम से निकाली कलश यात्रा, प्रसिद्ध कथावाचक के दर्शन हेतु उमड़े श्रद्धालु

श्रीडूंगरगढ़ ONE 17 दिसंबर 2025। सेरूणा के तेजा गार्डन में श्रीडूंगरगढ़ के राधाकृष्ण करनाणी परिवार द्वारा भव्य भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार सुबह गांव के ठाकुरजी मंदिर से नाचते गाते श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भी भाग लिया। कथा का वाचन प्रसिद्ध कथावाचक वृंदावन के गौरव कृष्ण गोस्वामीजी करेंगे। कथावाचक के दर्शन करने बीकानेर से भी अनेक श्रद्धालु पहुंचे। वहीं ग्रामीणों ने गांव में विशाल धार्मिक अनुष्ठान के आयोजन होने को लेकर प्रसन्नता जताई।
बता देवें भक्ति व ज्ञान के भागवत कथा अनुष्ठान में शामिल होने के लिए करनाणी परिवार द्वारा श्रीडूंगरगढ़ से दो बसों का संचालन किया जा रहा है। पहली बस दोपहर 1 बजे आड़सर बास के श्रीराम मंदिर से रवाना होकर सवा एक बजे बिग्गाबास में गणेश मंदिर पहुंचेगी। यहां से सिंधी कॉलोनी से सवारियों लेते हुए कथा स्थल सेरूणा पहुंचेगी। वहीं दूसरी बस कालूबास में पाराशर मंदिर से दोपहर एक बजे रवाना होकर मोमासर बास के होली धोरा मैदान पर पहुंचेगी व यहां से सवारियां लेकर कथा स्थल पर पहुंचेगी। कथा का वाचन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। परिवार के सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि बसों की सवारियां पूरी हो जाने पर छोटी गाड़ियों की व्यवस्था भी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़