WhatsApp Menu
बिजली विभाग से जुड़ी दो खास अपडेट जरूर पढें एकसाथ  |  रिड़ी- ऊपनी लाइन के रखरखाव के चलते 19 मार्च को 3 घंटे बिजली रहेगी बंद  |  दिल्ली पहुंचे सिद्ध ने की केंद्रीय मंत्री व पदाधिकारियों से मुलाकात, हुई संगठनात्मक चर्चा  |  21 मार्च की शाम निकलेगी गणगौर की भव्य सवारी, 22 मार्च की सुबह होंगे फैरे, मिलेंगें अनेकों पुरस्कार  |  महिला को घसीट कर घर से निकाला, मकान पर कब्जा करने के आरोप में मामला दर्ज  | 

दो माह से ट्यूबवैल बंद, पांच हजार की आबादी जूझ रही पेयजल संकट से, कल से धरने की दी चेतावनी।

सरपंच मंजू कंवर ने प्रशासन से गुहार लगाते हुए गाँव में पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है। उपखंड अधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में सरपंच प्रतिनिधि रणवीर सिंह ने बताया कि गाँव में माताजी मंदिर के पास स्थित पंप हाउस का ट्यूबवेल पिछले दो महीनों से ठप्प पड़ा है, जिसके चलते गाँव की आधी आबादी पानी के लिए त्राहि-त्राहि कर रही है।

ग्रामीणों में इस बात को लेकर गहरा रोष है कि विभागीय उदासीनता के कारण समस्या जस की तस बनी हुई है। उनका कहना है कि नई केबल और मोटर के अभाव में ट्यूबवेल बंद पड़ा है, और बार-बार गुहार लगाने के बावजूद विभागीय अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

लोक समता समिति के अध्यक्ष भरतसिंह राठौड़ ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि यदि शुक्रवार तक समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो नाराज़ ग्रामीण हाइवे पर बैठकर धरना देने को मजबूर होंगे। उन्होंने उपखंड अधिकारी से इस मामले में हस्तक्षेप कर समस्या का त्वरित समाधान करवाने की अपील की है।

अब देखना यह है कि प्रशासन इस गंभीर समस्या पर कितनी जल्दी संज्ञान लेता है और सेरूणा के ग्रामीणों को पेयजल संकट से निजात दिलाने के लिए क्या कदम उठाता है। प्यासी कंठों की पुकार क्या रंग लाएगी, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़