WhatsApp Menu
27 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  रामनवमी पर कपड़े के थैले बांटे, प्लास्टिक मुक्त बीकानेर का दिलाया संकल्प  |  किए गए पवित्रगुदडी के दर्शन, शबद गायन के बाद हुआ अग्नि नृत्य  |  नेहरू पार्क में श्रीमद्भागवत कथा का छठा दिन, महा रासलीला व कृष्ण मथुरा गमन का भावपूर्ण वर्णन  |  मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर प्रशिक्षण, बीएलओ-सुपरवाइजरों को दिए जरूरी निर्देश  | 

दो बाइक सवारों को स्कॉर्पियो ने पीछे से मारी टक्कर, एक गंभीर घायल को किया रेफर।

बताया जा रहा है कि लखासर टोल पर कार्यरत कल्याणसिंह और राधे, मोटरसाइकिल पर सवार होकर लखासर की ओर जा रहे थे। वे अभी लखासर से कुछ ही दूरी पर थे कि एक तेज़ गति से आ रही स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस टक्कर में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।

टोल पर मौजूद अन्य कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस बुलाई और दोनों घायलों को तत्काल उपजिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद कल्याणसिंह की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बीकानेर रेफर कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही हैड कांस्टेबल देवाराम के नेतृत्व में पुलिस दल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने स्कॉर्पियो और क्षतिग्रस्त बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है और उन्हें थाने ले जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस ने स्कॉर्पियो के चालक को भी हिरासत में ले लिया है और मामले की गहन जांच पड़ताल कर रही है।

लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं ने क्षेत्र में चिंता का माहौल पैदा कर दिया है। यह घटना एक बार फिर सड़क सुरक्षा के उपायों पर गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता पर बल देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़