WhatsApp Menu
घोषित की गई बजरंग दल की कार्यकारिणी, जानें किसे मिला क्या दायित्व  |  हर्षोल्लास के साथ मना रहें गणगौर बनोरे, शामिल हो रही महिलाएं व युवतियां  |  लूट के मामले में 12 साल बाद चार आरोपी हुए बरी, फरार का फैसला लंबित  |  जैतासर के पास स्कॉर्पियो लूट का मामला: संदेह के लाभ से चार आरोपी बरी  |  ‘डॉ कलावती’ हुई “षोडशकला” हिंदी गौरव सम्मान-2026 से सम्मानित, मिल रही बधाइयां  | 

दो पारियों में 30 लाख रूपए की गणना हुई, सारी रात जारी रहेगी गिनती।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 10 दिसंबर 2025। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी बुधवार को तोलियासर भैरव मंदिर में बुधवार को दान पात्रों को खोला गया व राशि की गणना की गई। जिसमें दो पारियों की गणना अभी रात 10 बजे पूरी हो गई है। दो पारियों में 30 लाख रूपए की गिनती पूरी हो गई है, जिसमें 27 लाख 20 हजार रूपए की राशि बैंक में जमा भी करवा दी गई है।
3 प्रभारी, 3 सहप्रभारी व 54 कार्मिक दो दिन में पूरी करेंगे गणना।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। तोलियासर भैरव मंदिर में बुधवार सुबह 6 बजे दान पात्र खोले गए व राशि की गणना प्रारंभ की गई। उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा ने लगातार तीन शिफ्ट में तहसीलदार श्रीवर्द्धन शर्मा व उपकोषाधिकारी की मॉनिटरिंग में पूरा कार्य संपन्न किए जाने के निर्देश दिए। दोपहर 2 बजे पहली पारी पूरी हुई व 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक दूसरी पारी पूरी हुई है। वहीं रात 10 बजे से 11 दिसंबर की सुबह 6 बजे तक तीसरी पारी का कार्य जारी रहेगा। लगातार राशि की गणना पूरी की जाएगी, जिसमें गणना पूरी नहीं होने पर गुरूवार सुबह 6 बजे से बुधवार सुबह वाली पहली टीम पुन: गणना में जुट जाएगी। तीन शिफ्ट में गणना का कार्य 54 कार्मिकों, तीन प्रभारियों व तीन सहप्रभारियों द्वारा किया जाएगा। जिनमें प्रभारी भू अभिलेख निरीक्षक जीतराम, रामप्रताप व गिरधारीलाल को लगाया गया। सहप्रभारी सहायक विकास अधिकारी रामदयाल जाखड़, गोपालप्रसाद शर्मा व गिरधारीलाल स्वामी को लगाया गया। प्रति प्रभारी व सहप्रभारी के साथ 18-18 कार्मिकों की टीम तैनात है। जिसमें पांच-पांच पटवारी, पांच-पांच ग्राम विकास अधिकारी, पांच-पांच कृषि पर्यवेक्षक, पांच होमगार्ड, तीन सहायक कर्मचारी व एक सफाई कार्मिक शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़