WhatsApp Menu
होली खेल रहें बच्चों को बाप ने निकाली गालियां, बेटे ने बालिका से बदसलूकी कर परिजनों से मारपीट की, मामला दर्ज  |  देर रात हाइवे पर हुआ हादसा, ओवरटेक करती ईको जा टकराई ट्रेलर से, हुई चकनाचूर, देखें फोटो, पढें खबर।  |  7 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  25 मार्च को होगी धर्मयात्रा, बोहरा को मिली प्रखंड अध्यक्ष की जिम्मेदारी, पढें विहिप की ख़बर।  |  नाबालिग के साथ बदसलूकी करते हुए रंग लगाने, घर में घुसकर भाई व माँ से मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज।  | 

दो दिनों से श्रीडूंगरगढ़ अंचल में झमाझम: गांव-गांव पानी-पानी, किसानों के चेहरे खिले

कस्बे सहित बिग्गा, सातलेरा, कितासर, धीरदेसर चोटियां, कुंतासर, अभयसिंहपुरा, तोलियासर, ठुकरियासर और जेतासर जैसे गांवों में मूसलाधार बारिश हुई।

बिग्गा गांव के बनवारी जवरियां ने बताया कि आज अभूतपूर्व वर्षा हुई है। उनके अनुसार लगभग 15 से 20 अंगुल पानी बरसा है। सातलेरा गांव से भी जोरदार बारिश की खबरें आ रही हैं। खेतों में पानी भरने से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। बारिश की बूंदों ने मानो मुरझाई फसलों में नई जान डाल दी है, और वे अब और भी हरी-भरी दिखाई दे रही हैं।

गांवों में जगह-जगह तालाब और जोहड़ पानी से लबालब भर गए हैं। बच्चे बारिश में भीगकर खुशी मनाते दिखे, तो बुजुर्गों ने भी इसे ‘अच्छे मौसम का संकेत’ बताया। इस बारिश ने निश्चित रूप से क्षेत्र में आशा और उत्साह का संचार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़