WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ के सुनील सिद्ध गोदारा का UPSC में चयन, बरजांगसर का पहला IAS  |  नशे में पति ने अपनी ब्याहता को पीटा, बमुश्किल बचाई जान, आधी रात को आए भाई व ताऊ, मामला दर्ज  |  श्रीडूंगरगढ़ में 110 बच्चों का पालनहार योजना का वार्षिक सत्यापन बाकी  |  तोलियासर की रोही में राज्यवृक्ष खेजड़ी की कटाई का मामला गरमाया  |  श्रीडूंगरगढ़ के सुनील ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, परिश्रम के बल पर पाई स्वर्णिम सफलता  | 

देश-विदेश से करीब 1 हजार प्रवासी नागरिक पहुंचें मातृभूमि को नमन करने, तीन दिनों तक होगा आयोजन, शहरवासियों में भी उत्साह

श्रीडूंगरगढ़ ONE 28 फरवरी 2026। वर्ष 2026 की होली का रंग श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में और अधिक गहरा छा गया है। क्यों कि पहली बार प्रीत पुरानी प्रवासी मंच के बैनर तले देश-विदेश में रहने वाले 400 से अधिक प्रवासी परिवार अपनी मातृभूमि पर होली का त्योहार मनाने के लिए पहुंचें है। प्रीत पुरानी प्रवासी मंच द्वारा रविवार से शुरू हो रहे तीन दिवसीय भव्य कार्यक्रमों के साक्षी क्षेत्रवासी भी बनेगें एवं शहरवासियों में भी इन प्रवासियों के स्वागत के लिए उत्साह है। आयोजन के सूत्रधार कोलकाता प्रवासी एवं क्षेत्र में कई सार्वजनिक हित के निर्माण करवाने कार्य करवाने वाले भामाशाह जतन लाल पारख ने जानकारी देते हुए बताया कि करीब 400 प्रवासी परिवार पहली बार हो रहें इस आयोजन में शामिल हो रहें है। सभी मेहमान देश के विभिन्न हिस्सों से गांव पहुंचे है। जिनमें कई परिवार तो कई दशकों बाद अपने गांव आए है। सभी लोग उत्साहित है और पूरी तरह से पारंपरिक रूप से होली देखने को आतुर भी है। पारख ने प्रसन्नता जताते हुए बताया कि कोरोना से पहले से इस कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई थी, जो अब जाकर साकार हुई है। ये प्रवासी भाइयों को अपनी मिट्टी से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं दूसरी और शहरवासी भी अपने पुराने मित्रों से मिलने, 1000 से अधिक प्रवासियों के आने से उत्साहित है एवं शहर में कई जगहों पर बैनरो-पोस्टरों से इन प्रवासियों का स्वागत किया गया है।
पंजीयन शुरू, भवनों में भी हुआ प्रबंध।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। तीन दिवसीय कार्यक्रम के लिए शनिवार से पंजीयन शुरू हो गया है एवं अनकों प्रवासियों के रहने खाने के सुचारू इंतजाम भी आयोजन समिति द्वारा किए गए है। इसके लिए तेरापंथ भवन उपरलो, तेरापंथ भवन धोलिया नोहरा, ओसवाल पंचायत भवन, ओम टॉवर, श्री करणी हैरीटेज आदि जगहों पर आवास व्यवस्थाएं की गई है। इसी प्रकार तेरापंथ भवन धोलिया नोहरे में इन प्रवासियों के लिए सामूहिक भोजनलय बनाया गया है एवं तेरापंथ भवन उपरलो में विभिन्न आयोजन होगें।
चंग-धमाल, जादु-शो, वीणा ग्रुप की संगीत संध्या एवं कवि सम्मेलन सहित अनकों आयोजनों से यादगार बनेगी होली।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। आयोजन मंडल के पन्नलाल पुगलिया ने बताया कि तीन दिवसीय उत्सव के तहत 1 मार्च रविवार को सुबह 10 बजे तेरापंथ भवन उपरलो में स्वागत समारोह से आयोजन का प्रांरभ होगा एवं देश-विदेश से आए सभी प्रवासी नागरिकों का अपने गांव अपनी मिट्टी पर आने के लिए स्वागत किया जाएगा। इसके बाद दोहपर 2 बजे को चंग-धमाल का आयोजन होगा, जिसमें बावलिया ग्रुप कोलकाता के कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएगी। चंग-धमाल का मुख्य कार्यक्रम रविवार को ही सांय 8 बजे आयोजित होगा। जिसमें मस्त मंडल दिल्ली एवं कमल चंग पार्टी राजलदेसर द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएगी। दो मार्च सोमवार को सुबह 10 बजे आपका हुनर आपके मंच तक कार्यक्रम का आयेाजन होगा, यह विविध भारती की तर्ज पर प्रवासियों द्वारा विभिन्न कलाओं का प्रदर्शन किया जाएगा। सोमवार शाम 4 बजे मैजिक शो का आयोजन होगा। जिसमें विख्यात जादुगर सुमित छाजेड़ अपनी जादू कला का प्रदर्शन करेगें। इसके बाद सोमवार रात्रि को 8 बजे से फाल्गुन संगीत संध्या का आयोजन होगा। जिसमें राजस्थानी संगीत की प्रख्यात कम्पनी वीणा म्युजिक ग्रुप की टीम द्वारा राजस्थानी गीत, संगीत एवं नृत्य की प्रस्तुतियां दी जाएगी। 3 मार्च मंगलवार को धूलंडी का कार्यक्रम भी सामूहिक रूप से मनाया जाएगा एवं सभी आए हुए प्रवासियों द्वारा नेशनल हाईवे स्थित सुरज-हंस फार्म हाऊस पर गुलाल की होली खेली जाएगी। मंगलवार को तेरापंथ भवन ऊपरलो में रात्रि 8 बजे से कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रसिद्ध कवि राजेश चेतन दिल्ली, बुद्धिप्रकाश दाधीच केकड़ी, योगेन्द्र शर्मा भीलवाड़ा, गौरी मिश्रा नैनीताल, हरीश हिंदुस्तानी नवलगढ़ एवं राजेश अग्रवाल दिल्ली अपनी कविताओं की प्रस्तुतियां देगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़