WhatsApp Menu
सोलर प्लांट के लिए फिर चली आरी, दो रातों में काट डाले 100 खेजड़ी के पेड़, ग्रामीणों में रोष।  |  एक ही रात में खेत से पट्टी गेट हुए चोरी, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज।  |  जिला स्तरीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी हुए सम्मानित, कर्नल नैण ने जीवन में नियमित खेल को शामिल करने की प्रेरणा दी  |  सच्चे भक्तों के गुणगान से गूंजा नेहरू पार्क, कल होगा कृष्ण जन्मोत्सव  |  मातृ शक्ति व दुर्गा वाहिनी की नई कार्यकारिणी घोषित, धर्म यात्रा में अधिक सहभागिता का आह्वान, देखें फ़ोटो  | 

देश की बेटियों ने जीता वर्ड कप तो राजस्थान जीतने वाली हमारी बेटियों को भी मिली स्पोंसरशिप क्षेत्र की इस कम्पनी ने उठाया बीड़ा, पढ़ें पॉजिटिव

श्रीडूंगरगढ़, 4 नवम्बर 2025: महिला क्रिकेट में भारत की बेटियों ने विश्व कप जीतकर देश का मान बढ़ाया है। इस स्वर्णिम उपलब्धि के बीच, श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के लिए एक और गौरव का पल आया है। राजस्थान की स्कूली महिला क्रिकेट टीम, जिसमें 17 और 19 वर्ष आयु वर्ग की खिलाड़ी शामिल हैं, का प्रतिनिधित्व इसी क्षेत्र की बेटियाँ कर रही हैं।

यह गौरव इस मायने में भी अनूठा है कि बादनूं गाँव के महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल की छात्राओं ने पिछले स्कूली खेलों में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हुए विजय प्राप्त की थी। राष्ट्रीय स्तर पर खेलने वाली राजस्थान की टीमों में इस स्कूल की छह-छह खिलाड़ी शामिल रही हैं।

विश्व कप में भारत की जीत के बाद, क्षेत्र में सौर ऊर्जा उत्पादन में संलग्न कंपनी अवाडा ने महात्मा गांधी स्कूल, बादनूं की इन प्रतिभाशाली बेटियों की टीम को दो साल तक प्रायोजित करने का निर्णय लिया है। उल्लेखनीय है कि अवाडा फाउंडेशन पिछले एक वर्ष से इस टीम को सहयोग दे रहा था और अब विद्यालय के साथ आगामी दो वर्षों के लिए एक नया समझौता ज्ञापन (MOU) किया गया है।

फाउंडेशन के विनीत मित्तल के अनुसार, इन दोनों टीमों के आगामी दो वर्षों तक भोजन, खेल सामग्री, परिवहन, किट, ड्रेस और अन्य सभी आवश्यक खर्चों की जिम्मेदारी अवाडा फाउंडेशन वहन करेगा।

बादनूं की ये होनहार खिलाड़ी, राजस्थान विजेता बनने के साथ ही जनवरी 2026 में मध्य प्रदेश के शिवपुरी में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए तैयार हैं।

इस समझौता ज्ञापन के अवसर पर संस्था के प्रमुख गणेशाराम तर्ड, आरएलपी जिलाध्यक्ष दानाराम घिंटाला, सरपंच प्रतिनिधि मालाराम नागा, शिक्षक राकेश कुमार गोदारा, सांवरमल डेलू और अभिभावक उपस्थित थे, जिन्होंने अवाडा फाउंडेशन के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़