WhatsApp Menu
धरना स्थल पर डाक विभाग के ओदश की होली जलाई धरनार्थियों ने, किया प्रदर्शन।  |  परम्परा, भक्ति और उत्साह का संगम: ओसवाल पंचायत की होलिका दहन शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब  |  पहलवानों ने दिखाए दांव, विजेता हुए पुरस्कृत, ग्रामीण दर्शकों ने जमकर की हूटिंग।  |  चंग प्रतियोगिता में विजेता हुए पुरस्कृत, सड़कों के लिए जताया विधायक का आभार  |  नशामुक्त त्योहार मनाने की देंगे प्रेरणा, होगा कुश्ती दंगल का आयोजन  | 

देवनारायण स्कूटी योजना में लिखमादेसर की अंजना पारीक का चयन, विद्यालय में खुशी का माहौल

डूंगरगढ़ one 26 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, लिखमादेसर की छात्रा अंजना पारीक (पुत्री राजुलाल पारीक) का राज्य सरकार द्वारा संचालित देवनारायण स्कूटी वितरण योजना के तहत शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए चयन हुआ है। छात्रा के चयन की सूचना मिलते ही विद्यालय परिसर में खुशी की लहर दौड़ गई।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य लक्ष्मीकांत वर्मा सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्यों ने छात्रा को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। वहीं अंजना पारीक के अभिभावकों ने विद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया।

गौरतलब है कि इससे पूर्व भी इस विद्यालय की कई छात्राएं विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित हो चुकी हैं, जो विद्यालय की बेहतर शैक्षणिक व्यवस्था और मार्गदर्शन को दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़