श्रीडूंगरगढ़, 20 अक्टूबर, 2025। दीपावली के आगमन के साथ ही श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। लोग इस महापर्व पर जमकर खरीदारी कर रहे हैं, विशेषकर वाहनों की।
त्योहारों के इस मौसम में वाहनों की बिक्री में उछाल देखा जा रहा है। जानकारों की मानें तो जीएसटी में कमी, ब्याज दरों में गिरावट और आकर्षक ऑफर्स ने लोगों को नई गाड़ियां खरीदने के लिए प्रेरित किया है। पुरानी मोटरसाइकिलों को एक्सचेंज कर नई गाड़ियां लेने में लोगों की खासी दिलचस्पी दिखाई दे रही है।
इस माहौल में देश की अग्रणी मोटरसाइकिल कंपनी बजाज के प्रति लोगों का रुझान देखते ही बनता है। बजाज मोटरसाइकिल, जो 72 से अधिक देशों में निर्यात होकर देश का नाम रोशन कर रही है, श्रीडूंगरगढ़ के लोगों के दिलों पर भी राज कर रही है।
बजाज मोटरसाइकिलों के स्थानीय अधिकृत वितरक, बालाजी मोटर्स के विक्रम स्वामी ने बताया कि इस दीपावली पर “महा-बचत ऑफर” दिया जा रहा है। इस ऑफर के तहत त्योहारों पर बाइक खरीदने वाले भाग्यशाली ग्राहकों को लक्की ड्रा के माध्यम से फ्रिज, वाशिंग मशीन और ज्यूसर मिक्सर जैसे आकर्षक उपहार जीतने का अवसर मिल रहा है। इस ऑफर का लाभ उठाने का अंतिम मौका दीपावली तक ही है।
विक्रम स्वामी के अनुसार, इस बार पिछले साल की तुलना में लगभग 200% की बिक्री वृद्धि दर्ज की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि अब स्टॉक सीमित है, इसलिए “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर क्षेत्रवासी अपनी पसंदीदा मोटरसाइकिल घर ले जा सकते हैं।
गौरतलब है कि मजबूत बॉडी, ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर बेहतर पकड़ और 85 किलोमीटर प्रति लीटर के औसत माइलेज के कारण बजाज देश भर में लोगों की पसंदीदा बाइक बन गई है। युवाओं में अब सस्ती मोटरसाइकिलों को छोड़कर बजाज की बेहतरीन बाइक खरीदने का चलन बढ़ रहा है। बजाज पल्सर की एन सीरीज और एनएस सीरीज की स्टाइलिश बाइकें युवाओं की पहली पसंद बनी हुई हैं।
बालाजी मोटर्स ग्राहकों को आसान फाइनेंस विकल्प भी प्रदान कर रही है। विक्रम स्वामी ने बताया कि कम कागजी कार्यवाही के साथ हाथोंहाथ फाइनेंस, न्यूनतम ब्याज दरों और 7 हजार से शुरू होने वाले डाउन पेमेंट की सुविधा उपलब्ध है, जिससे ग्राहकों के लिए अपनी पसंदीदा बाइक खरीदना और भी आसान हो गया है।
दीपावली के इस पावन अवसर पर श्रीडूंगरगढ़ के लोग नई गाड़ियों के साथ खुशियां मना रहे हैं, और बाजार में उत्साह का माहौल है।