WhatsApp Menu
17 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  गौसेवा में समर्पण से कई पीढियों को मिलता है पुण्य  |  घोषित की गई बजरंग दल की कार्यकारिणी, जानें किसे मिला क्या दायित्व  |  हर्षोल्लास के साथ मना रहें गणगौर बनोरे, शामिल हो रही महिलाएं व युवतियां  |  लूट के मामले में 12 साल बाद चार आरोपी हुए बरी, फरार का फैसला लंबित  | 

दिन भर जताया रोष, लगाए नारे, शाम ढलते ढलते प्रशासन झुका, दिया आरयूबी बनने पर तक रास्ता खुला रखने का दिया आश्वासन।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 7 दिसम्बर 2025। क्षेत्र के गांव दुलचासर में रेलवे द्वारा खेतों का कट्टाणी मार्ग बंद कर देने के विरोध में रविवार को उस समय उबाल आ गया जब एक बुजुर्ग व्यक्ति के बिमार होने पर उसे बंद रास्ते के कारण चिकित्सालय नहीं ले जाया सका व उसकी मृत्यु हो गई। बुजुर्ग खेताराम नायक को उसके परिजन खेत से लेकर गांव में स्थित चिकित्सालय की और आ रहे थे व रास्ता बंद होने से हुई मौत के बाद परिजनों ने ट्रेक्टर-ट्राली को वहीं खड़ा कर दिया। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण भी वहां एकत्र हो गए व विरोध प्रदर्शन करने लगे। विरोध प्रदर्शन में पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया, कांग्रेस नेता सोहनलाल महिया सहित क्षेत्र के कई नेता शामिल हुए एवं रेलवे के खिलाफ रोष जताया। दिन भर चले घटनाक्रम में कई दौर की वार्ता रेलवे अधिकारियों, आरपीएफ के अधिकारियों व स्थानीय पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों के साथ हुई। लेकिन ग्रामीणों के रोष को देखते हुए शाम करीब 7 बजे सहमति बनी एवं प्रशासन ने इन रास्तों पर आरयूबी नहीं बनने तक रास्ते खुले रखने का आश्वासन दिया। वार्ता में नायब तहसीलदार सरजीत धायल, शेरूणा थानाधिकारी संध्या विश्नोई भी शामिल रहे। आश्वासन के बाद रास्ता खोला गया एवं मृतक के परिजनों ने अंतिम संस्कार के लिए सहमति दी। मृतक खेताराम नायक का सोमवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़