WhatsApp Menu
रात 10 बजे नशे में धुत आरोपी घर में घुसे, फोड़ दिया सिर, मामला दर्ज।  |  श्रीडूंगरगढ़ में कलेक्टर-एसपी की बैठक: ट्रैफिक सुधारने, निराश्रित गोवंश शिफ्ट करने और हाईवे के अवैध कट बंद करने के निर्देश  |  सभी कक्षाओं की रिक्त सीटों के लिए 14 मार्च से होंगे आवेदन  |  उपजिला अस्पताल में बड़ी उपलब्धि, मरीज के दोनों कूल्हों का किया प्रत्याोपण  |  पूनरासर में सिद्ध समाज का गौरव: प्रशासनिक प्रतियोगी परीक्षा में सफलता पर सुनील सिद्ध का भव्य स्वागत  | 

दहेज के लिए की मारपीट, मासूम के साथ विवाहिता को निकाला घर से, पति सहित चार के खिलाफ मामला दर्ज

श्रीडूंगरगढ़ ONE 13 जनवरी 2026। दहेज के लालच में आज भी परिवार बिखरते टूटने के मामले लगातार बढ़ रहें है। एक पीड़िता ने श्रीडूंगरगढ़ थाने में पति सहित सास ससुर व ननद के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है।
गांव धीरदेसर पुरोहितान निवासी कालूराम जाट की पुत्री सुनीता ने लोडसर, सरदारशहर निवासी अपने पति महेंद्र, ससुर हरलाल पुत्र बगताराम जाट, सास फुमा, ननद उर्मिला के खिलाफ आरोप लगाए है। उसने पुलिस को बताया कि उसका विवाह 2018 में महेंद्र के साथ हुआ। परंतु आयु कम होने के कारण उसका गौना 2021 में हुआ। विवाह के समय पिता ने 2, 21,000 नगद बाटका सहित दहेज का सभी सामान, सोने चांदी के गहने, कपड़े दिए। आरोपियों ने ससुराल जाते ही कम दहेज का ओलमा देते हुए एक मोटरसाइकिल व पांच लाख रूपए नगद लेकर आने के लिए धमकाने और मारपीट करने लगे। 2022 में उसने पुत्री को जन्म दिया तो आरोपियों ने पुत्र नहीं होने के ताने देकर उसे मानसिक व शारीरिक प्रताड़ित किया। गत 7 दिसंबर 2025 को आरोपियों ने उसे मासूम बेटी के साथ धक्के मारकर घर से निकाल दिया। उसके पिता व चाचा, ताऊ व अन्य परिजन ससुराल पहुंचे तो उन्हें भी गाली गलौच कर निकाल दिया। 9 दिसंबर 2025 को आरोपी उसके पीहर आए और दहेज की मांग दोहराते हुए बिना दहेज उसे भेजने पर जिंदा जलाकर मार देने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई मोहनलाल को सौंप दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़