श्रीडूंगरगढ़ ONE 17 जनवरी 2026। श्रीडूंगरगढ़ बाजार में बेतरतीब यातायात क्षेत्र की जनता की सबसे बड़ी परेशानी का कारण बना हुआ है एवं इस परेशानी के समाधान के लिए थानाधिकारी कश्चप सिंह ने कमर कसी है। सिंह ने बताया कि बाजार में अतिक्रमण हटाने एवं लोगों को अपने वाहन पार्किंग निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही पार्क करने की समझाईश के लिए अभियान चलाया गया है। इस अभियान में शनिवार को श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने की चार अलग अलग टीमें एसआई पवन शर्मा, एसआई मोहनलाल, एएसआई ग्यारसीलाल, एएसआई सुरेश कुमार की अगुवाई में बाजार में अलग अलग क्षेत्रों में पहुंची है एवं बाजार की चारों मुख्य मार्ग क्लीयर करवा रही है। अभियान में नगरपालिका दस्ता भी साथ है। थानाधिकारी कश्चप सिंह ने बताया कि कार्रवाही दिन भर जारी रहेगी एवं बाजार में यातायात व्यवस्था सुधारने का प्रयास किया जाएगा। अभियान के तहत चारों टीमों द्वारा सड़कों पर सामान रख कर व्यापारियों द्वारा अतिक्रमण किए गए सामान को जब्त किया जा रहा है।