WhatsApp Menu
सामाजिक अंकेक्षण संघ का स्नेह मिलन: अप्रैल से रिकॉर्ड जांच और भौतिक सत्यापन, 2022 का बकाया भुगतान जल्द  |  नेत्र चिकित्सालय को दानदाता सोमाणी ने दी लाखों की अति-आधुनिक मशीन, मिलेगा मरीजों को लाभ  |  श्रीडूंगरगढ़ में अजमत-ए-मुस्तफा जलसा, उमड़ी भीड़; उल जिलानी साहब बोले- अच्छे अखलाक और माता-पिता की सेवा ही असली इबादत  |  रैली में गूंजे महावीर के जयकारे, झांकियां सजाकर प्रस्तुत की नाटिकाए  |  राजस्थान बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, 90% से अधिक अंक हासिल करने वालों के फोटो होंगे प्रकाशित  | 

तोलियासर में निकला पथ संचलन, पांच गांवो के स्वयंसेवक शामिल हुए, कल धर्मास मंडल में होगा आयोजन।

श्रीडूंगरगढ़, 7 अक्टूबर 2025। तोलियासर मंडल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का विजयादशमी उत्सव मंगलवार को गांव तोलियासर में बड़े ही उत्साह और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया, जो बीकानेर के प्रसिद्ध भैरव धाम में पहली बार आयोजित किया गया।

तोलियासर, जैतासर, ठुकरियासर, कीतासर भाटियान और कीतासर बीदावतान गांवों से आए स्वयंसेवकों ने इस पथ संचलन में भाग लिया। स्वयंसेवकों ने संघ की गणवेश में कदम से कदम मिलाकर गांव के मुख्य मार्गों पर मार्च किया। इस दौरान ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया और भारत माता के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। संघ घोष की मधुर ध्वनि ने हर किसी को अपनी ओर आकर्षित किया।

यह संचलन विजयादशमी उत्सव और शस्त्र पूजन के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर जोधपुर प्रांत के सह संपर्क प्रमुख बाबूलाल बिलकोनिया ने मुख्य बौद्धिककर्ता के रूप में स्वयंसेवकों को संबोधित किया। उन्होंने संघ की शताब्दी वर्ष की यात्रा पर प्रकाश डाला और संघ की स्थापना के उद्देश्य, वर्तमान में इसके विस्तार, पंच प्रण और शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

उल्लेखनीय है कि विजयादशमी उत्सव के उपलक्ष्य में बुधवार को इंदपालसर, धर्मास मंडल और श्रीडूंगरगढ़ नगर की प्रताप बस्ती में भी पथ संचलन का आयोजन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़