डूंगरगढ़ one 24 दिसम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। भाजपा द्वारा विकास कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के लिए निकाला गया विकास रथ बुधवार सुबह 9:30 बजे तोलियासर पहुंचना प्रस्तावित था, लेकिन वह गांव नहीं पहुंच सका। कार्यक्रम स्थल पर ग्रामीणों की मौजूदगी भी बेहद कम रही और कुर्सियां खाली पड़ी नजर आईं।
सरपंच प्रतिनिधि गिरधारी सिंह राजपुरोहित ने बताया कि गांव में विकास रथ के साथ विधायक के आने की भी उम्मीद थी, लेकिन दोनों ही नहीं पहुंचे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण यह जानना चाहते थे कि विकास कहां हुआ है, कितना हुआ है और किसके लिए हुआ है, लेकिन कार्यक्रम नहीं होने से इन सवालों पर कोई चर्चा नहीं हो सकी।
गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले ठुकरियासर गांव में विकास रथ के पहुंचने पर भारी विरोध के चलते कार्यक्रम रद्द करना पड़ा था। अब तोलियासर में भी ग्रामीणों की उदासीनता साफ नजर आई।