WhatsApp Menu
तेज अंधड़ के बीच आग ने फूंक दी गृहस्थी, ढाणी में लगी आग में झोपड़े सहित सामान जलकर हुआ खाख।  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  श्रीडूंगरगढ़ में गूंजे उठा जय श्रीराम, छा गया केसरिया रंग, संतों के साथ हजारों लोग हुए शामिल  |  श्रीडूंगरगढ़ राममय: भव्य धर्मयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, जय श्रीराम के नारों से गूंजा कस्बा  |  श्रीडूंगरगढ़ में गूंजे बाल कवियों के स्वर: बाल कवि सम्मेलन में निकुंज सारस्वत प्रथम, देखें सभी फ़ोटो  | 

तेज अंधड़ के बीच आग ने फूंक दी गृहस्थी, ढाणी में लगी आग में झोपड़े सहित सामान जलकर हुआ खाख।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 25 मार्च 2026। बुधवार शाम को अंचल में तेज अंधड़ आया और इसी दौरान गांव माणकरासर की दिखणादी रोही में एक ढाणी में आग लग गई। शाम करीब 7.30 बजे लगी आग की रोशनी देख बड़ी संख्या में मौके पर आस पास की ढाणियों के किसान व ग्रामीण एकत्र हो गए और आग पर काबू पाने के प्रयास किए गए। ग्रामीणों ने बताया कि मानाराम रामूराम सिहाग के खेत में बनी ढाणी में अचानक आग की लपटें उठने लगी। अज्ञात कारणों से लगी आग में दो झोंपड़े, उसमें रखा गृहस्थी का सभी सामान जलकर राख हो गया। वहीं पास ही बंधी एक भैंस भी आग से झुलस गई है। जेठाराम कुलहड़िया ने बताया कि वहीं झोपड़े में रखी आटा चक्की, 2 मोबाइल फोन, गहने, सरसों बेच के मिले 50 रूपए नकदी रूपये, गहने, पशुओं के लिए रखी खल, चूरी, बाजरी, गेहूं, खेत में बीजने के लिए रखा मूंगफली बीज सहित घरेलू सामान जलकर खाक हो गया। ग्रामीणों ने सरपंच व पटवारी को सूचना देकर नुकसान का आंकलन करने व पीड़ित किसान को मुआवजा दिलवाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़