WhatsApp Menu
NH-11 पर हादसा: बिल्ली को बचाने में पलटी कार, 2 घायल  |  श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाई झूलेलालजी की छठी, भजन संध्या में झूम उठा सिंधी समाज  |  26 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  तेज अंधड़ के बीच आग ने फूंक दी गृहस्थी, ढाणी में लगी आग में झोपड़े सहित सामान जलकर हुआ खाख।  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  | 

तेजा मंदिर में 23 अप्रैल 2026 को होगी मूर्ति स्थापना।

श्रीडूंगरगढ़, 26 अक्टूबर 2025। बीदासर रोड पर बने नए तेजा मंदिर में वीर तेजाजी महाराज की मूर्ति की स्थापना की तिथि तय हो गई है। आगामी 23 अप्रैल 2026 को मूर्ति स्थापना समारोहपूर्वक की जाएगी।

रविवार को तेजा मंदिर के प्रांगण में वीर तेजा मेमोरियल ट्रस्ट की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया। पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि मूर्ति स्थापना का कार्यक्रम भव्य तरीके से आयोजित किया जाएगा।

बैठक में गोदारा ने उपस्थित लोगों से समाज में व्याप्त मृत्युभोज की प्रथा को समाप्त करने के लिए मिलकर प्रयास करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह एक सामाजिक बुराई है और इसे दूर करने के लिए सभी को एकजुट होकर काम करना होगा। इस दौरान अन्य वक्ताओं ने भी समारोह की रूपरेखा पर अपने विचार रखे और सुझाव दिए।

बैठक की शुरुआत में सभी सदस्यों ने किसान नेता कुंभाराम आर्य की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उनकी मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की गई और उनके कार्यों को याद किया गया। वक्ताओं ने कुंभाराम आर्य के जीवन से जुड़े प्रेरक प्रसंगों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनसे प्रेरणा लेकर समाज के हित में काम करना चाहिए।

बैठक में रामलाल हरडू, रामचंद्र, लेखराम गोदारा, भागीरथ प्रसाद, सुशील शेरडिया, मूलाराम थोरी, हेतराम जाखड़, श्रीराम भादू, लक्ष्मण जाखड़, सुभाष पूनिया, नानूराम, तुलसीराम गोदारा, कानाराम, सोहनलाल, लालूराम भादू, कोडाराम भादू, तोलाराम सियाग, मोहनलाल कुलड़िया, श्रवण कुमार भांभू, सोहनलाल, रामनारायण गोदारा, चेतनराम जाखड़, प्रभुराम बाना, रामाराम जाखड़, रामचंद्र, मोटाराम चोटिया, श्रवण राम, संतोष कुमार गोदारा, हीराराम बाना, बजरंग लाल, देवनारायण, चुन्नीलाल, भगवान राम, कुंदन लाल कड़वासरा, पूनम चंद, बहादुर लाल सारण, डूंगरराम गोदारा, मोडाराम तर्ड, गंगाराम, गोपालराम पोटलिया, भंवरलाल जाखड़, नारायणराम गोदारा, हरलाल भांभू, गोवर्धन खिलेरी, भंवरलाल बाना, पुरखाराम, ओमप्रकाश, रामेश्वर खिलेरी, हरीराम ज्याणी, रामप्रताप गोदारा, रामेश्वरलाल, सुरजाराम खिलेरी, रामकुमार डोटासरा, किशनलाल सियाग, रेवंतराम चौधरी, मगाराम, रामलाल, मुखराम सारण, मनोज गिरी, मूलाराम गोदारा, दुलाराम ज्याणी, गोपालराम गोदारा, कुंभाराम गोदारा, केसाराम कड़वासरा, मुन्नीराम बाना, पन्नालाल, चांदराम चाहर, गोपाल चाहर, प्रभुराम बाना, सहीराम आर्य, शंकरलाल, सहीराम, हनुमान राम, जैसाराम कुलड़िया, भंवरलाल बाना, सुलतानाराम डूडी, ओमप्रकाश बाना, सत्यनारायण बेरड, मोडाराम गोदारा, मूलचंद, सुभाष गोदारा, भेराराम लुखा, रेखाराम लुखा, धर्मपाल, कुंभाराम जाखड़, श्यामलाल पोटलिया, राजन मूंड, कानाराम चाहर, प्रेम कुमार भादू, गोपालराम गोदारा, धर्मपाल, प्रेमकुमार, मांगीलाल बाना, हंसराज गोदारा, हरलाल बाना, गोपाल खिलेरी, भगवानाराम महिया, चुनीलाल टाडा सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़